नैनवां में दो दिन में आग लगने की तीन घटनाएं:दमकल टीम ने आग बुझाई; चेनपुरिया में 5 ट्रॉली ज्वार की पुलियां जलीं

चेनपुरिया में 5 ट्रॉली ज्वार की पुलियां जलीं।

नैनवां क्षेत्र में दो दिन के दौरान आग लगने की तीन घटनाएं सामने आईं। चेनपुरिया गांव में आग से किसान पप्पू नागर की पांच ट्रॉली ज्वार की पुलियां जल गईं, जबकि दियाली गांव में पटाखों से भूसे में आग लग गई। वहीं, नैनवां शहर के वार्ड नंबर 17 में कैलाश सैनी के मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तीनों घटनाओं की सूचना पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मकान में लगी आग के दौरान गैस सिलेंडर, चारा और बकरियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

चेनपुरिया में पांच ट्रॉली ज्वार की पुलियां जलीं

8 नवंबर को दोपहर 3:11 बजे चेनपुरिया गांव में आग लगने की सूचना मिली। आग में पप्पू नागर की पांच ट्रॉली ज्वार की पुलियां जल गईं। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान फायर चालक राजेश आलोरिया और फायरमैन दुर्गाशंकर नागर, युवराज गुर्जर, चेतन साहू और इरशाद ने आग बुझाने में सहयोग किया।

लकड़ियों में लगी आग पर पाया काबू।

लकड़ियों में लगी आग पर पाया काबू।

दियाली में पटाखों से भूसे में लगी आग

9 नवंबर को दियाली गांव में पटाखों के कारण भूसे में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस कार्रवाई में फायर चालक राजेश तथा फायरमैन विजय नामा, सोहेल और इरशाद शामिल रहे।

मकान में आग से मची अफरा-तफरी, गैस सिलेंडर और बकरियां बचाईं

9 नवंबर को ही दोपहर 2:34 बजे नैनवां शहर के वार्ड नंबर 17 में कैलाश सैनी के मकान में आग लग गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखी गैस सिलेंडर की टंकी, चारा और बकरियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

आग से जला बिस्तर।

आग से जला बिस्तर।

आग बुझाने की कार्रवाई में फायर चालक राजेश आलोरिया और फायरमैन दुर्गाशंकर नागर, युवराज गुर्जर तथा चेतन साहू शामिल रहे।

Related Posts

एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी; इस साल हनी ट्रैप के 4 मामले
  • November 16, 2026

एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित सोमवार को दिल्ली में ANI की नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में शामिल हुए। एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ…

Read more

Continue reading
हिंडौली में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी:खींया में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, 38.52 फीसदी वोटिंंग हुई
  • November 14, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे