गिलास में सुतली-बम फोड़ने से 12-साल के बच्चे की मौत:सीने में घुसा स्टील का टुकड़ा; छाती पर बम फटा, 9 साल के मासूम की जान गई

राजस्थान में पटाखे जलाने के दौरान 2 बच्चों की जान चली गई। बूंदी में घर के बाहर पटाखे जला रहे 12 साल के बच्चे की सुतली बम फटने से मौत हो गई। बच्चे ने खेल-खेल में सुतली बम के ऊपर स्टील का गिलास उल्टा रख दिया था।

धमाका होते ही गिलास फट गया। उसके टुकड़े छर्रे की तरह उछले। एक नुकीला टुकड़ा सीधे बच्चे के सीने में घुस गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना मंडी रोड पर नानकपुरिया तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है।

उधर, बीकानेर के बज्जू में दिवाली (रविवार) पर पटाखे जलाते समय सीने पर सुतली बम फटने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसके सीने के मांस के चीथड़े उड़ गए।

सुतली बम पर उल्टा रखा स्टील का गिलास

कोतवाली थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया- मंडी रोड पर नानकपुरिया तिराहे पर घर के अंदर परिवार के लोग गोवर्धन पूजा की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान रामलाल कालबेलिया का मंझला बेटा साजन (12) घर के बाहर अकेले पटाखे जला रहा था।

साजन ने सुतली बम पर स्टील का गिलास उल्टा रख दिया और उसमें आग लगा दी। बम फटते ही गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। गिलास का एक नुकीला टुकड़ा छर्रे की तरह सीने को चीरता हुआ अंदर घुस गया। साजन लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

धमाके की जोरदार आवाज सुनते ही पिता रामलाल और पड़ोसी तुरंत बाहर दौड़े। साजन खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ था। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराने के दौरान परिजन बाहर बैठे रहे।

बच्चे को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराने के दौरान परिजन बाहर बैठे रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रमेश आर्य और सदर थाने से ASI राम सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

सुबह ही बुआ के बेटे ने दिए थे 10 रुपए

साजन तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और हंसमुख स्वभाव का था। उसके बुआ के बेटे लोकेश जोगी ने रोते हुए बताया- ‘सुबह ही मेरी साजन से बात हुई थी। मैंने उसे प्यार से 10 रुपए दिए थे और वह बहुत खुश था। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि जिस बच्चे से सुबह हंसते-बोलते मिला था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा।’

बीकानेर में बच्चे के सीने पर फटा सुतली बम, मौत

बीकानेर के बज्जू उपखंड के चारणवाला क्षेत्र में दिवाली (रविवार) पर पटाखे फोड़ते समय सुतली बम 9 साल के बच्चे लक्ष्मणराम के सीने पर फट गया। पिता भगवानाराम मेघवाल सहित अन्य परिजन बच्चे को लेकर स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर डॉ. हरीश नागपाल के पास पहुंचे। जांच में सामने आया कि मासूम के सीने पर 3 घाव हो गए थे। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

जयपुर : SMS हॉस्पिटल में पटाखों से जले 3 मरीज गंभीर

दिवाली पर पटाखों के कारण जलने, अस्थमा से परेशान और आंखों में परेशानी के 53 मरीज सोमवार को जयपुर के SMS हॉस्पिटल पहुंचे। इसमें पटाखों से जलने वाले 3 मरीज गंभीर हैं। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं हल्का जलने पर 50 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीं 8 और 9 नवंबर को दो दिन में SMS हॉस्पिटल में कुल 112 मरीज पहुंचे। इसमें पटाखों के कारण आंखों में जलन और परेशानी के 61 मरीज थे।

Related Posts

एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी; इस साल हनी ट्रैप के 4 मामले
  • November 16, 2026

एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित सोमवार को दिल्ली में ANI की नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में शामिल हुए। एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ…

Read more

Continue reading
हिंडौली में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी:खींया में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, 38.52 फीसदी वोटिंंग हुई
  • November 14, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे