
बूंदी जिले के नैनवां उपखंड के बंबूली गांव में शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को SDM को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे रोड जाम करेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में चल रहा शराब ठेका रात 8 बजे के बाद भी खुला रहता है। रातभर वहां शराबी आते हैं और गाली-गलौज करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ठेका किसानों के आम रास्ते पर है। इस रास्ते से गांव की महिलाएं आती-जाती हैं और शराबी उनके सामने अभद्र व्यवहार करते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि दीपावली पर भी शराबी देर रात तक गाली-गलौज करते रहे। ठेके के पास एक मकान में परिवार के सदस्य की मौत हुई थी और उसी परिवार की महिलाएं वहां रहती हैं।
गांव में माहौल खराब होने का आरोप ग्रामीणों ने SDM से ठेके पर कार्रवाई कर उसे बंद कराने की मांग की। उनका कहना है कि इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता है। ज्ञापन देने वालों में दिलकुश योगी, दीपक नागर, रामजीलाल योग, नरेश नागर, गणेश नागर, कमल योगी, भुवनेश नागर, अंजू नागर, राकेश जांगिड़ और कुसीराम चौधरी शामिल थे। उनके साथ गांव के अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।







