
इंद्रगढ़ में झाड़ियों में फंसा पैंथर ट्रेंकुलाइज कर जंगल में छोड़ा गया
इंद्रगढ़ के बाड़ियों के बालाजी के पास एक पैंथर खेत की झाड़ियों में फंस गया। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
पैंथर दिखने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया।
वन विभाग की टीम ने पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया। वन अधिकारी अशोक मीणा ने बताया कि पैंथर की उम्र करीब 18 महीने है।
मीणा के मुताबिक, पैंथर शिकार के दौरान झाड़ियों में फंस गया था। इंद्रगढ़ रेंज में पैंथर अक्सर आते-जाते रहते हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।







