करेंट अफेयर्स 11 नवंबर:सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च, एम जॉन हैरिसन को मिला बुकर पुरस्कार 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

10 नवंबर को सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च हुई

  • यह किताब उनके व्यक्तिगत जीवन, भारत से जुड़ाव और राजनीतिक सफर पर आधारित संस्मरण (Memoir) है।
  • यह किताब किसी लॉन्च इवेंट के बिना सीधे मार्केट में मिलने लगी है।
  • इस पुस्तक के शीर्षक का हिंदी अर्थ है – ‘अपनापन: प्रेम की एक यात्रा’
  • इसके अंतराराष्ट्रीय प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ हैं।
  • सोनिया ने यह किताब राहुल-प्रियंका और अपने पोते-पोतियों को डेडिकेट की है।
  • किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं।
  • हार्पर कॉलिन्स इंडिया की प्रकाशित किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र है।
  • इस 527 पेज की किताब में 7 चैप्टर हैं।

9 नवंबर को पुरी में भारत की पहली ‘रोड-प्लस-सैंड’ मैराथन की तारीख घोषित

  • इस मैराथन का आयोजन 13 दिसंबर को पुरी, ओडिशा में किया जाएगा।
  • इससे पहले 22 अप्रैल 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे।
  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 नवंबर तय की गई है।
  • पुरस्कार की कुल राशि 1 करोड़ है।
  • इस मैराथन में सड़क के साथ समुद्र तट की रेत पर भी दौड़ने का अनुभव मिलेगा।
  • रनर चार रेस कैटेगरी – 42K, 21K, 10K और 5K में से चुन सकते हैं।
  • यह मैराथनर्स, कॉम्पिटिटिव एथलीट्स, फिटनेस के शौकीनों और पहली बार दौड़ने वालों के लिए है।
  • इस मैराथन को कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी और खिलाड़ियों के अलावा फिटनेस एंबेसडर और रनिंग के शौकीन मिलिंद सोमन व अंकिता कोंवर एक्टिवली प्रमोट कर रहे हैं।
  • इसके तहत 5 किलोमीटर की विशेष बीच रन और नुआनाई नदी के आसपास दौड़ने का मौका दिया जाएगा।
इस मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल 2026 से शुरू हुए थे।

इस मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अप्रैल 2026 से शुरू हुए थे।

10 नवंबर को मेघालय में 136 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास

  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने इस परियोजना का उद्घाटन किया।
  • यह एक बड़ी कनेक्टिविटी पहल है जिससे मेघालय की साउथ गारो हिल्स तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।
  • चोकपोट साउथ गारो हिल्स जिले में स्थित है।
  • चोकपोट में उद्घाटन की गई पांच परियोजनाओं की कुल लागत 26.72 करोड़ है।
  • सड़क परियोजना की लंबाई लगभग 46.08 किलोमीटर है।
  • इस प्रोजेक्ट में सड़क को इंटरमीडिएट-लेन स्टैंडर्ड तक चौड़ा करना, नौ RCC पुल, पुलिया, पक्के नाले, ब्रेस्ट वॉल और रिटेनिंग वॉल बनाना शामिल है।
यह परियोजना 14 गांवों तक पहुंचेगी जिसकी आबादी 5,783 है।

यह परियोजना 14 गांवों तक पहुंचेगी जिसकी आबादी 5,783 है।

अवार्ड (AWARD)

10 नवंबर को एम जॉन हैरिसन को बुकर पुरस्कार 2026 सम्मान

  • यह सम्मान उन्हें उनके नॉवेल ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ के लिए मिला।
  • यह नॉवेल मात्र 198 पेज का है। यह इस साल की शॉर्टलिस्ट में शामिल सबसे छोटी किताब थी।
  • यह उनका बुकर पुरस्कार के लिए पहला नामांकन था।
  • यह साइंस फिक्शन लेखक की पहली बुकर जीत है।
  • फिलहाल उनकी उम्र 81 साल है। वे बुकर पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज लेखक हैं।
  • यह अवार्ड उन्हें 9 नवंबर 2026 को लंदन के Old Billingsgate में दिया गया।
  • जजिंग पैनल की अध्यक्ष मैरी बियर्ड थीं।
  • किताब के प्रकाशक Serpent’s Tail हैं।
  • उनकी यह 13वीं किताब है।

बुकर पुरस्कार

  • यह पुरस्कार मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा में लिखे गए बेहतरीन उपन्यासों के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार का मकसद विश्व साहित्य में योगदान देने वाले लेखकों को पहचान और सम्मान देना है।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1969 में हुई थी।
  • पहला बुकर पुरस्कार 1969 में पी. एच. न्यूबी को दिया गया।
  • इसकी स्थापना Booker McConnell कंपनी के सहयोग से हुई।
  • पुरस्कार का मूल नाम बुकर प्राइजर फॉर फिक्शन है।
उन्हें पुरस्कार राशि के तौर पर 67,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

उन्हें पुरस्कार राशि के तौर पर 67,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

तकनीक (TECHNIQUE)

9 नवंबर को सोशल मीडिया पर किशोरों के लिए AI एज-एनिमेशन की घोषणा

  • मेटा के इंस्टाग्राम-फेसबुक एप AI से यूजर की उम्र पहचानेंगे
  • मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर AI आधारित उम्र पहचानने वाली तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।
  • इसका उद्देश्य कम उम्र के यूजर्स की पहचान करना और बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार सुरक्षित डिजिटल अनुभव देना है।
  • इस तकनीक के तहत AI यूजर की प्रोफाइल और गतिविधियों से जुड़े संकेतों का एनालिसिस करके उसकी उम्र का अनुमान लगा सकता है।
  • टीनेजर्स के लिए रोजाना एप इस्तेमाल करने की टाइम लिमिट तय होगी।
  • रात में नोटिफिकेशन बंद रखने के लिए क्वाइट मोड भी मिलेगा।
  • अनजान लोगों से बातचीत रोकने के लिए सख्त प्राइवेसी नियम लागू किए जाएंगे।
  • मेटा ने टिकटॉक, स्नैपचैट और यूट्यूब से भी इन सेफ्टी नियमों को लागू करने की अपील की है।
  • ये सभी नए फीचर्स और वैश्विक AI एज वेरिफिकेशन प्रक्रिया जनवरी 2027 से शुरू की जाएगी।

मिसलेनियस (Miscellaneous)

10 नवंबर से दिल्ली में यमुना नदी पर पहली क्रूज सेवा शुरू

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस सेवा का उद्घाटन किया।
  • यह क्रूज सेवा यमुना नदी के सोनिया विहार (वजीराबाद घाट) से जगतपुर (जगतपुर गांव के शनि मंदिर घाट) के बीच चलाई जाएगी।
  • यह लगभग 6 किलोमीटर का सफर होगा, जिसे पूरा करने में 35 से 40 मिनट का समय लगेगा।
  • इस मनोरंजक क्रूज सफारी को ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ नाम दिया गया है।
  • इसका किराया प्रति व्यक्ति लगभग 500 रुपए है।
  • क्रूज में एक बार में लगभग 30 यात्रियों के बैठने का प्रबंध किया गया है।
  • इसका संचालन भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने किया है।
  • इसका मकसद दिल्ली में नदी आधारित पर्यटन और मनोरंजन को बढ़ावा देना है।
  • परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक क्रूज पोतों का उपयोग किया जाएगा। इससे साफ और टिकाऊ जल परिवहन को प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:अब PF का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे एम्प्लोई, भारत-इजराइल के बीच बराक मिसाइल के लिए ₹1976 करोड़ का MoU हुआ
  • November 20, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया…

Read more

Continue reading
UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम:25 नवंबर से आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले OTR जरूरी
  • November 20, 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET एग्जाम डेट जारी कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन का पूरा शेड्यूल भी आ गया है। इस बार उम्मीदवारों को आवेदन…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

  • November 20, 2026
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार