दामाद नहीं,लव-मैरिज करने वाली भतीजी के मर्डर का प्लान था:उसने ‘आटा-साटा’ तोड़ा तो बेटे की पत्नी भी छोड़ गई, इसी से नाराज था हत्यारा चाचा

  • Crime
  • November 13, 2026

सिरोही जिले के अनादरा गांव में 9 नवंबर की रात लक्ष्मण घांची नाम के युवक की हत्या सिर्फ लव मैरिज की रंजिश का नतीजा नहीं थी।

वारदात का मुख्य आरोपी लक्ष्मण की पत्नी नीरू का चाचा शंकरलाल है। इतना ही नहीं, हत्यारे लक्ष्मण को नहीं, उसकी पत्नी नीरू को मारने के इरादे से आए थे।

भाई के निधन के बाद शंकरलाल ने नीरू को पाला था। शंकरलाल अपने बड़े बेटे का घर बसाने के लिए ‘आटा-साटा’ प्रथा के तहत भतीजी नीरू की शादी कराना चाहता था।

नीरू ने चाचा के इस फैसले के खिलाफ जाकर लक्ष्मण से लव मैरिज कर ली। शंकरलाल इससे नाराज था। इसी का बदला लेने के लिए शंकरलाल ने भतीजी के पति की हत्या कर दी।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।

शंकरलाल के बड़े बेटे कमलेश की सगाई तय हुई तो उसने ‘आटा-साटा’ प्रथा के तहत कमलेश के साले से भतीजी नीरू की सगाई भी तय कर दी।

तय योजना के मुताबिक पहले कमलेश की शादी हो गई, लेकिन नीरू को अपने लिए तय किया गया यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। उसने इस शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ।

सगाई तोड़कर की लक्ष्मण से लव मैरिज

नीरू ने ‘आटा-साटा’ के तहत तय की गई सगाई को तोड़ दिया और 28 मार्च 2026 को लक्ष्मण कुमार से लव मैरिज कर ली। शादी के बाद लक्ष्मण और नीरू सूरत चले गए, जहां लक्ष्मण का इमिटेशन ज्वेलरी का कारोबार था।

इधर, नाराज चाचा शंकरलाल ने थाने में भतीजी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को दस्तयाब किया। नीरू के बालिग होने व अपनी मर्जी से शादी करने के बयान के आधार पर 30 मार्च को उसे लक्ष्मण के साथ भेज दिया।

इस दौरान चाचा और उसके बेटों ने नीरू को घर लौटने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। इसी बात से चाचा और उसके बेटों की नीरू के लिए नफरत और बढ़ गई।

लक्ष्मण के दाएं हाथ, बाएं पैर और नाक पर गंभीर चोटें आईं थी। आबूरोड हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लक्ष्मण के दाएं हाथ, बाएं पैर और नाक पर गंभीर चोटें आईं थी। आबूरोड हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आटा-साटा की शर्त नहीं हुई पूरी तो टूटा रिश्ता

कमलेश की शादी ‘आटा-साटा’ की इसी शर्त पर हुई थी कि बदले में नीरू की शादी उसके साले से की जाएगी। शर्त के मुताबिक कमलेश की शादी पहले हो गई थी और उसकी पत्नी ससुराल आने-जाने भी लगी थी।

नीरू ने लक्ष्मण से लव मैरिज कर ली तो कमलेश की पत्नी के भाई का घर बसने से रह गया। इसी बात से नाराज होकर कमलेश की पत्नी उसे छोड़कर अपने पीहर चली गई और रिश्ता तोड़ लिया।

व्यापारिक दुश्मनी भी थी हत्या की एक बड़ी वजह

पड़ताल में सामने आया कि लक्ष्मण की तरह ही आरोपी कमराराम, नाथाराम, जितेंद्र कुमार और दीपाराम का भी सूरत में ही कारोबार था। ये सभी वहां इमिटेशन ज्वेलरी के व्यापार से जुड़े हुए थे।

दोनों पक्षों के बीच सूरत में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर पहले से ही अनबन चल रही थी। इसके बाद जब लक्ष्मण ने आरोपियों की चचेरी बहन से लव मैरिज कर ली तो व्यापारिक खटास जानलेवा दुश्मनी में बदल गई।

घर के आंगन में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पूरे घर में खून ही खून फैल गया।

घर के आंगन में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पूरे घर में खून ही खून फैल गया।

नीरू की हत्या के लिए हो रही थी रेकी

लक्ष्मण और उसकी पत्नी नीरू दीपावली मनाने के लिए गांव आए हुए थे। इस बात की भनक आरोपी चाचा शंकरलाल और उसके बेटों को लग गई थी।

उन्होंने नीरू की रेकी शुरू कर दी थी। 9 नवंबर की रात जब नीरू और उसका पति लक्ष्मण घर पर थे, तभी मौका पाकर सभी आरोपी वहां पहुंच गए।

हमलावरों को देख नीरू खुद को बचाते हुए रसोई की एक अलमारी में छिप गई। वहीं, लक्ष्मण आरोपियों के हत्थे चढ़ गया और हमलावरों ने कुछ ही देर में उसे मौत के घाट उतार दिया।

5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मामले में पुलिस ने नागाणी गांव निवासी शंकर लाल पुत्र हीराराम घांची और उसके चार बेटों- कमराराम, नाथाराम, जितेंद्र कुमार व दीपाराम को गिरफ्तार किया।

रेवदर सीओ अशोक आंजना का कहना है कि हत्या के पीछे आटा-साटा का भी कारण सामने आ रहा है। इसके साथ ही दुश्मनी और हत्याकांड के पीछे और क्या-क्या कारण हैं, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

Related Posts

दोस्तों ने युवक पर हमला कर नकदी-मोबाइल छीने:चाय पिलाने के बहाने ले जाकर युवक पर किया हमला, आरोपियों की कार पलटी
  • November 11, 2026

दबलाना में सेलू नागर के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घायल सेलू का बूंदी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर…

Read more

Continue reading
जोधपुर में लड़की के विवाद में युवक की कुचलकर हत्या:सड़क किनारे मिली बॉडी, गुस्साए लोगों ने 2 घंटे तक हाईवे जाम किया
  • November 8, 2026

जोधपुर में लड़की के विवाद में एक युवक की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक की बॉडी रविवार सुबह 6 बजे सड़क किनारे मिली। घटना खेड़ापा थाना के…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान