पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग:PM हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा

सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व पीएम राजीव गांधी के मित्र हैं। 

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा– पीएम मोदी से उनके रिश्ते राजनीति से अलग हैं। NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी से दिवाली और गुजराती नए साल की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान पर उठे विवाद पर हैरानी जताई है।

पित्रोदा ने कहा कि निजी रिश्तों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा–

मोदी हमेशा उनके और उनकी पत्नी के प्रति गर्मजोशी और अपनापन दिखाते रहे हैं। मैं आपसे असहमत हो सकता हूं और फिर भी आपके साथ कॉफी पी सकता हूं।

पित्रोदा ने राहुल के फोन टेपिंग के आरोपों पर कहा कि राहुल की तरह उनका भी फोन टेप हो रहा है।

सैम बोले- भारत को लेकर मेरी सोच अलग

पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके निजी संबंध अच्छे हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक और वैचारिक मतभेद बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के आगे धर्म को नहीं रखना चाहिए। प्रधानमंत्री सभी का होता है और उसे मंदिरों व पूजा-पाठ पर इतना समय नहीं देना चाहिए।

उन्होंने यह भी साफ किया कि शुभकामनाओं का आदान-प्रदान कांग्रेस और भाजपा के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश नहीं थी। यह सिर्फ सैम पित्रोदा और नरेंद्र मोदी के बीच निजी बातचीत थी।

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप पर भी बोले

पित्रोदा ने राहुल गांधी के फोन निगरानी संबंधी आरोपों पर कहा कि उनके फोन और डिवाइस पर भी लगातार हमले होते हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके पीछे कौन है।

राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर उन्होंने कहा कि वहां वे छात्रों और थिंक टैंक से मिलते हैं। कांग्रेस का कोई भारत-विरोधी एजेंडा नहीं है। पार्टी लोकतंत्र, विविधता और समावेश पर जोर देती है।

सैम ने कहा था- मुस्लिम-ईसाई, यहूदी और बौद्धों से पूछिए भारत में कैसा महसूस करते हैं

दो महीने पहले न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में पित्रोदा ने कहा था कि मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और यहूदी लोगों से पूछना चाहिए कि वे आज भारत में कैसा महसूस करते हैं।

‘सिर्फ यह कहना काफी नहीं है कि मुस्लिम, ईसाई, यहूदी और बौद्ध का सम्मान किया जाता है। अगर व्यवहार में इसके उलट होता है तो कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। पूरी खबर पढ़ें…

पित्रोदा के पिछले 3 चर्चित बयान…

27 फरवरी 2025- ‘भारत में मेरी प्रॉपर्टी नहीं, राजीव-मनमोहन सरकार में सैलरी नहीं ली’

राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर कर्नाटक के एक भाजपा नेता ने 150 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। इस पर पित्रोदा ने बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा- भारत में मेरे पास कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

पित्रोदा करीब 40 साल से कांग्रेस से जुड़े हैं, वे गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं।

पित्रोदा करीब 40 साल से कांग्रेस से जुड़े हैं, वे गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं।

4 सितंबर 2024- ‘राहुल गांधी पिता राजीव से ज्यादा समझदार’

सैम ने 4 सितंबर 2024 को कहा था कि राजीव गांधी की तुलना में उनके बेटे राहुल गांधी ज्यादा समझदार हैं। वे बौद्धिक होने के साथ-साथ एक बेहतर रणनीतिकार भी हैं। राजीव थोड़ा ज्यादा मेहनती थे। दोनों का DNA एक जैसा है। दोनों नेता आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक हैं। पूरी खबर पढ़ें…

8 मई 2024- ‘दक्षिण भारतीय अफ्रीकी दिखते हैं, फिर इस्तीफा दिया’

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 8 मई 2024 को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं।

पित्रोदा का यह बयान जब सामने आया, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल में सभा कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शहजादे के फिलॉसफर ने चमड़ी के आधार पर देशवासियों का अपमान किया। गाली दी।’

कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया था। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। विरासत टैक्स पर बयानबाजी को लेकर पित्रोदा पहले से विवादों में थे। हालांकि 26 जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Related Posts

डोटासरा ने गिनाए परिवार के ‘सरकारी कर्मचारी’:चेयरमैन पति का ‘धुरंधर अवतार’; कलमा के बाद अब ‘अजान’
  • November 14, 2026

पीसीसी चीफ डोटासराजी ने चुनावी मंच से परिवार के सरकारी कर्मचारियों की गिनती करा दी। जयपुर के बस्सी नगरपालिका की चेयरमैन के पति का धुरंधर अवतार दिखा। राठौड़जी के कलमा…

Read more

Continue reading
आज का एक्सप्लेनर:क्या मोदी सरकार ने जुटा लिए 360 सांसद; परिसीमन बिल पर कौन पाला बदलेगा, पिछली बार कम पड़ गए थे 54 सांसद
  • November 14, 2026

सरकार 3 दिन का संसद सत्र बुलाकर परिसीमन बिल ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के ‘एक सीनियर नेता’ ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास बिल पास…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे