डोटासरा ने गिनाए परिवार के ‘सरकारी कर्मचारी’:चेयरमैन पति का ‘धुरंधर अवतार’; कलमा के बाद अब ‘अजान’

पीसीसी चीफ डोटासराजी ने चुनावी मंच से परिवार के सरकारी कर्मचारियों की गिनती करा दी। जयपुर के बस्सी नगरपालिका की चेयरमैन के पति का धुरंधर अवतार दिखा। राठौड़जी के कलमा पढ़ने के बाद अब खर्राजी अजान पर खामोश हो गए। नागौर में सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी ने दरियादिली दिखा दी।

राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में…

1. चीफ ने गिना दिए परिवार के सरकारी कर्मचारी

राजनीति में आरोप कभी पीछा नहीं छोड़ते। दाग लगते रहते हैं और धुलाई चलती रहती है।

पीसीसी चीफ पर भी शिक्षा मंत्री रहते परिवार को फायदा पहुंचाने और इंटरव्यू में भर-भरकर नंबर दिलाने के आरोप लगे।

गाहे-बगाहे यह टीस उभर आती है। डोटसराजी लक्ष्मणगढ़ में चुनावी सभा कर रहे थे। जिला परिषद प्रत्याशी के वोट मांग रहे थे। इस बीच उन्हें वे आरोप याद आ गए।

उन्होंने चुनावी मंच से ही सफाई अभियान शुरू कर दिया। बोले- कहते हैं मेरे बेटे-बहू आरएएस कैसे बन गए? अरे पढ़ाई की है बन गए। तो क्या गुनाह हो गया?

बेटा मेहनत करके आरएएस बन गया तो आरएएस बहू आ गई। इसमें क्या हो गया?

इसके बाद डोटासरा परिवार के सरकारी कर्मचारी गिनाने लगे- मेरे पिताजी टीचर, मेरे बहनोई टीचर, मेरी बहन टीचर, मेरी धर्मपत्नी टीचर।

मेरे समधी के बाप फौज में सूबेदार, उनकी पत्नी टीचर, वो खुद जिला शिक्षा अधिकारी, दोनों बेटियों को डॉक्टर बनाया…

लक्ष्मणगढ़ में एक आदमी बता दो जो कहे कि काम का 100 रुपया ले लिया। आज ही राजनीति छोड़कर चला जाऊंगा।

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जिला परिषद सदस्य के लिए सभा करने पहुंचे थे।

सीकर के लक्ष्मणगढ़ में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जिला परिषद सदस्य के लिए सभा करने पहुंचे थे।

2. बस्सी चेयरमैन के धुरंधर पति

जयपुर के पास एक नगरपालिका है बस्सी। यहां नई चेयरमैन बनी हैं निर्मला खोलिया। असली खिलाड़ी उनके पति विकेश खोलिया हैं।

वे राजस्थान सरकार में अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त थे। अंबेडकर फाउंडेशन के पूर्व सदस्य हैं।

इसके अलावा मानव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर कहे जाते हैं।

एक तरफ चेयरमैन साहिबा सुंदर बस्सी, स्वच्छ बस्सी का नारा बुलंद किए हुए हैं। तो दूसरी तरफ पतिदेव का गुस्सैल अवतार नजर आया।

घर में दीपावली की सजावट के बीच लोगों ने देखा कि चेयरमैन साहिबा के घर में हो-हंगामा मचा है। एक युवक फर्श पर पड़ा है। चेयरमैन पति युवक के पेट पर लातें जमा रहे हैं।

भीड़ जुटने लगी। किसी ने वीडियो बनाना शुरू किया। साहब लातों के बाद हाथों पर आ गए। जमकर थप्पड़ और मुक्के बरसाने लगे।

इसके बाद तरल पदार्थ जैसा कुछ युवक के मुंह पर डाल दिया। बड़ी मुश्किल से पीछा छोड़ा। बाहर खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही।

किसी पीटा, क्यों पीटा इसी की चर्चा चलती रही। खैर, जो भी हो। एक बात तो तय है कि अब बस्सी में ‘सफाई अभियान’ बड़े जोरों से चलेगा। सबको सफाई का इंतजार है।

जयपुर के बस्सी में नगरपालिका चेयरमैन के पति युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आए।

जयपुर के बस्सी में नगरपालिका चेयरमैन के पति युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आए।

3. शेखावाटी की बदली हुई आबो-हवा

राजनेता ही नफरत को बढ़ावा देते हैं ताकि वोट खींच सकें। राजनेता ही मोहब्बत को बढ़ावा देते हैं ताकि वोट खींच सकें।

हाल ही राठौड़ साहब की पुत्रवधु ने अपने चुनाव क्षेत्र में जाकर सलाम वालेकुम का जवाब वालेकुम सलाम से दिया, क्योंकि क्षेत्र मुस्लिम बहुल है।

इसके बाद राठौड़ साहब ने कहा दिया कि मैंने अपनी जिंदगी में नफरत की राजनीति नहीं की। मोहब्बत वाली राजनीति की है। बात को असरदार बनाने के लिए उन्होंने कलमा पढ़कर सुना दिया। यह सब चूरू में हुआ।

ताजा तस्वीर सीकर से आई है। यह तस्वीर मंत्री झाबर सिंह खर्रा की है। वे पार्टी की जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी जरीना खान के लिए सभा करने गए थे।

इस दौरान अजान का वक्त हो गया। लाउड स्पीकर पर अजान के स्वर उठे। खर्रा साहब ने अपना माइक बंद कर लिया। अजान पूरी होने तक सभा में खामोशी छाई रही।

वोटों को किसी भी तरह रिझाया जा सकता है। बोलकर भी और चुप रहकर भी। राजनीति की यही खासियत है।

चूरू में पूर्व विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कलमा पढ़ा। सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजान के दौरान भाषण रोक दिया।

चूरू में पूर्व विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कलमा पढ़ा। सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजान के दौरान भाषण रोक दिया।

4. चलते-चलते..

चुनाव जीतना ही सब कुछ नहीं। दिल जीत लिया तो सब जीत लिया। नागौर के मेड़ता में ग्राम पंचायत पुंदलू है। जहां सरपंच के चुनाव हुए। सरपंच पद के लिए कर्माराम कमेड़िया ने भी चुनाव लड़ा।

गांव के लिए एंबुलेंस भेंट की थी। बात के पक्के हैं। सेवाभावी हैं। सबको उम्मीद थी कि कर्माराम सीट निकाल लेंगे। लेकिन हार गए।

हार के बावजूद कर्माराम की भाषा में उदासी नहीं, नीरसता नहीं, निराशा नहीं, नाउम्मीदी नहीं, हड़बड़ाहट, घबराहट, बेचैनी नहीं।

हार के बाद गांव जनता के लिए धन्यवाद सभा की। बोले- चुनाव के दौरान आप सबका बहुत सहयोग मिला, समर्थन मिला, प्यार मिला। जीत हार चलती रहती है। आपने जो मेरे लिए किया उसके लिए आभार।

फिर कार्यकर्ताओं से बोले- चुनाव में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता काम में लगे हुए थे। कोई टेंट, होर्डिंग, बैनर का इंतजाम कर रहा था, कोई खाने-पीने की व्यवस्था देख रहा था, कोई नमक-मिर्च ला रहा था, कोई गुटखा-बीड़ी ला रहा था। सबने अपनी जेब से कुछ न कुछ खर्च किया।

सभी कार्यकर्ता जिन्होंने चुनाव में पैसा खर्च किया है, वे मेरे कार्यालय पर आएं और अपना-अपना हिसाब किताब कर लें।

कार्यकर्ता रोने लगे। उन्होंने संबल दिया। बोले-हार जीत चलती रहती है। चुनाव में कोई न कोई तो हारेगा। मन छोटा मत करो। आप नहीं हारे हो। मैं हारा हूं। हिम्मत रखो।

राजनीति में नेतागण जीतने के बाद कार्यकर्ताओं के सहयोग को भूल जाते हैं, कर्माराम ने हारकर भी समाज और राजनीति को अच्छा मैसेज दिया।

नागौर में पुंदलू गांव पंचायत से सरपंच का चुनाव हारे कर्माराम कमेड़िया।

नागौर में पुंदलू गांव पंचायत से सरपंच का चुनाव हारे कर्माराम कमेड़िया।

Related Posts

पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग:PM हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा
  • November 14, 2026

सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व पीएम राजीव गांधी के मित्र हैं।  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा– पीएम मोदी से उनके रिश्ते…

Read more

Continue reading
आज का एक्सप्लेनर:क्या मोदी सरकार ने जुटा लिए 360 सांसद; परिसीमन बिल पर कौन पाला बदलेगा, पिछली बार कम पड़ गए थे 54 सांसद
  • November 14, 2026

सरकार 3 दिन का संसद सत्र बुलाकर परिसीमन बिल ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के ‘एक सीनियर नेता’ ने कहा है कि केंद्र सरकार के पास बिल पास…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे