IAF विंग-कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस से न्यूड फाेटो मांगी:बदले में फाइटर जेट की लोकेशन भेजी, चार्जशीट में खुलासा; ऑफिस में आईफोन के साथ पकड़ा था

भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर ने न्यूड तस्वीरों के लालच में देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय राज पाकिस्तान को सौंप दिए। 5 महीने पहले गिरफ्तार इस अफसर की करतूतों का अब कोर्ट में दायर चार्जशीट से खुलासा हुआ है।

इसके मुताबिक विंग कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस को लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी तक दे दी।

युद्ध के समय सेना कहां तैनात हो सकती है, इससे जुड़े दस्तावेज के पन्ने भी भेजे। उसने कहा था कि हर न्यूड फोटो के बदले वह वॉर प्लान का एक नया पेज देगा।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया गया था।

पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 5 दिसंबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।

गुजरात की सिम से चलाती थी वॉट्सएप

पुलिस ने दोनों की वॉट्सएप चैट खंगाली। इसमें 3008 मैसेज, 65 फोटो, 65 रिएक्शन, 42 कॉल, 4 वीडियो कॉल और 6 लिंक मिलने की बात सामने आई है। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी ने पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हुआ है।

वह अधिकारी 12 जनवरी से 1 अप्रैल के बीच संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। इस एजेंट ने सोशल मीडिया पर सेना के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाया था।

प्रतिबंधित के बावजूद फोन ले जाते समय पकड़ा गया

आरोपी तब पकड़ में आया जब उसे अपने ऑफिस में सिक्योरिटी ने रोका। वो रेस कोर्स स्थित ऑफिस में जा रहा था। सिक्योरिटी ने चेक किया तो उसके पास आईफोन मिला, जो वहां अलाउड नहीं था, क्योंकि वो सीक्रेट आउटफिट को हेड कर रहा था, इसलिए फोन रखना सख्त मना था।

फोन की जांच हुई तो वॉट्सएप चैट और जानकारी शेयर करने का पूरा मामला सामने आ गया। इसके बाद IAF को पता चला और दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई

ड्रोन यूनिट की ताकत और तकनीक बताई

पुलिस के मुताबिक, अधिकारी ने ड्रोन यूनिट में कितने लोग हैं, वह कैसे काम करती है और उसकी क्या क्षमताएं हैं, इसकी जानकारी दी। ड्रोन के परीक्षण, कितनी देर तक उड़ सकते हैं और निशाना कैसे तय करते हैं, इसका ब्योरा भी साझा करने का आरोप है।

मामला मई 2026 में सामने आया था। वायुसेना अधिकारियों की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने 30 मई 2026 को विंग कमांडर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

5 साथियों के मोबाइल में भी डाले जासूसी एप

आरोप है कि पाक एजेंट के कहने पर अधिकारी ने अपने अधीन काम करने वाले पांच कर्मचारियों के मोबाइल और दूसरे उपकरणों में जासूसी सॉफ्टवेयर डलवाया। इससे उनके उपकरणों में मौजूद निजी और सैन्य जानकारी तक पहुंच बनाई जा सकती थी। मतलब – एक विंग कमांडर के जरिए पूरी यूनिट को हैक करने का प्लान था।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे