आज रात को बंद हो जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट:इस साल 23 लाख लोगों ने किए दर्शन, यात्रा के दौरान हुई 88 लोगों की मौत

उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का समापन हो जाएगा। इस साल बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आमद का नया रिकॉर्ड बना है। अब तक 23 लाख 39 हजार 772 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।

इस साल की यात्रा के दौरान 88 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें 87 लोगों की मौत स्वास्थ्य खराब होने के कारण हुई, जबकि एक व्यक्ति की जान प्राकृतिक आपदा में गई। कपाट बंद होने के साथ ही भगवान बद्रीविशाल की शीतकालीन पूजा पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में निर्धारित परंपराओं के अनुसार होगी।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया केवल मंदिर के दरवाजे बंद करने तक सीमित नहीं है। इससे पहले पांच दिनों तक पंच पूजा होती है। अंतिम दिन माता लक्ष्मी को गर्भगृह में भगवान बद्रीविशाल के साथ विराजमान किया जाता है। इसके बाद भगवान को माणा गांव की परंपरा से तैयार घृत कंबल ओढ़ाया जाता है। फिर विशेष पूजा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कपाट बंद किए जाते हैं।

पांच दिन की पंच पूजा, फिर बंद होंगे कपाट

कपाट बंद करने की प्रक्रिया 12 नवंबर से पंच पूजा के साथ शुरू हुई। पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद किए गए। 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजा और वेद ऋचाओं का वाचन संपन्न हुआ। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर भगवान बद्रीविशाल के गर्भगृह में आने का निमंत्रण दिया गया।

रावल सखी का रूप धारण कर कराएंगे माता का मिलन

सोमवार को सुबह भगवान बद्रीविशाल का अभिषेक और पुष्प श्रृंगार किया जाएगा। शाम 6 बजे से पूजा शुरू होगी। रात करीब 7:30 बजे मुख्य पुजारी (रावल) अमरनाथ नंबूदरी माता लक्ष्मी मंदिर पहुंचकर कढ़ाई भोग पूजा करेंगे। इसके बाद रात करीब 8 बजे रावल सखी का रूप धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बद्रीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराएंगे।

यह परंपरा भगवान और माता लक्ष्मी के शीतकालीन मिलन का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता है कि अगले छह महीने तक माता लक्ष्मी भगवान बद्रीविशाल के साथ गर्भगृह में विराजमान रहेंगी।

माणा गांव की बेटियां तैयार करती हैं घृत कंबल

कपाट बंद होने की सबसे खास परंपराओं में घृत कंबल भी शामिल है। इसे चमोली के सीमांत गांव माणा की महिलाएं और कुंवारी कन्याएं तैयार करती हैं। परंपरा के अनुसार पांच कन्याएं भेड़ की ऊन से यह कंबल बुनती हैं। इसे तैयार करते समय महिलाएं और कन्याएं व्रत रखती हैं।

कपाट बंद होने से पहले मुख्य पुजारी इस कंबल पर पहाड़ी गाय के दूध से बने शुद्ध घी और केसर का लेप लगाते हैं। इसके बाद भगवान बद्रीविशाल को यह कंबल ओढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान अगले छह महीने इसी घृत कंबल को धारण किए रहते हैं। कपाट खुलने के दिन इसे श्रद्धालुओं में महाप्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

माणा के मोल्फा परिवार ने इस बार ये कंबल भेंट किया है।

माणा के मोल्फा परिवार ने इस बार ये कंबल भेंट किया है।

तीन देव डोलियां निकलेंगी, शंकराचार्य की गद्दी भी होगी रवाना

कपाट बंद होने से पहले मंदिर में सभी देवी-देवताओं की आरती होगी। परंपरा के अनुसार भगवान उद्धव, देवताओं के खजांची कुबेर और भगवान के वाहन गरुड़ की उत्सव डोलियों को गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। इनके साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी भी शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी।

हालांकि, शंकराचार्य की गद्दी सोमवार रात मंदिर परिसर में ही रहेगी। मंगलवार सुबह रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुआई में डोलियां और गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगी। इस यात्रा में सेना के जवान भी मौजूद रहेंगे। गढ़वाल राइफल्स के जवान भगवान बदरीविशाल को अपना आराध्य देव मानते हैं। कपाट बंद होने के अवसर पर सेना की मौजूदगी और धार्मिक परंपराओं के बीच धाम में विशेष माहौल रहता है।

पांडुकेश्वर में रुकेंगी उद्धव-कुबेर की डोलियां, नरसिंह मंदिर पहुंचेगी गद्दी

कपाट बंद होने के अगले दिन 17 नवंबर को भगवान उद्धव और कुबेर जी की डोलियां पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर पहुंचेंगी। यहां दोनों के विग्रह विराजमान किए जाएंगे। शीतकाल के छह महीने यहीं उनकी पूजा-अर्चना होगी।

भगवान गरुड़ की डोली ज्योतिर्मठ स्थित नरसिंह मंदिर के लिए रवाना होगी। वहीं, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी 17 नवंबर को योगध्यान बदरी मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी। इसके बाद 18 नवंबर को गद्दी ज्योतिर्मठ पहुंचेगी और नरसिंह मंदिर में विराजमान होगी। यहां शीतकाल में भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना होगी।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे