प्रधानमंत्री मोदी आसियान समिट के लिए फिलीपींस पहुंचे:एयरपोर्ट पर फूल माला पहनाकर स्वागत; कल ट्रम्प से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री 16 नवंबर को तीन दिन के फिलीपींस दौरे पर पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मोदी 17 नवंबर को 23वें आसियान-भारत समिट और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे।

इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मुलाकात होगी। दोनों नेता क्वाड देशों की बैठक में साथ बैठेंगे।

इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मनीला में आसियान समिट के आयोजन स्थल के पास प्रदर्शन कर रहे करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया। ये लोग ट्रम्प की प्रस्तावित यात्रा और अमेरिकी नीतियों का विरोध कर रहे थे।

मनीला में आसियान समिट के आयोजन स्थल के पास प्रदर्शन कर रहे करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया। ये लोग ट्रम्प की प्रस्तावित यात्रा और अमेरिकी नीतियों का विरोध कर रहे थे।

चीन के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा कर सकते हैं क्वाड देश

क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी, लेकिन चीन की नाराजगी की आशंका के चलते एक साल बाद इसकी बैठकें बंद हो गईं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान इसे फिर से शुरू किया। इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करना और चारों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।

मनीला में होने वाली यह बैठक करीब दो साल बाद चारों देशों के नेताओं की पहली आमने-सामने बैठक होगी। ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में भी यह पहली क्वाड लीडर्स मीटिंग है। चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी इस बैठक में बात हो सकती है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने PM मोदी को आसियान समिट में बुलाया

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आसियान समिट में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। समिट में समुद्र की सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और एशियाई देशों के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का संगठन है। इसकी शुरुआत 8 अगस्त 1967 को हुई थी। उस समय इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने मिलकर इसे बनाया था।

उस दौर में इस इलाके के कई देशों के बीच तनाव था। ऐसे में इन देशों ने मिलकर तय किया कि आपसी विवाद बातचीत से सुलझाएंगे और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। इसी सोच के साथ आसियान की शुरुआत हुई थी।

दुनिया के व्यापार की लाइफलाइन है दक्षिण-पूर्व एशिया

दुनिया के कई बड़े देशों तक तेल और जरूरी सामान दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री रास्तों से पहुंचता है। यह इलाका हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच है। यहां का मलक्का स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है।

मध्य-पूर्व से चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जाने वाला तेल भी इसी रास्ते से गुजरता है। इसके अलावा, दक्षिण चीन सागर से हर साल अरबों डॉलर का सामान दूसरे देशों तक पहुंचता है।

इस रास्ते पर तनाव बढ़ने या जहाजों की आवाजाही रुकने से कई देशों में तेल और सामान की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

इसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि भारत, चीन, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश इस इलाके पर नजर रखते हैं और यहां शांति बनाए रखना चाहते हैं।

भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का बड़ा साझेदार है आसियान

भारत के लिए आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के साथ व्यापार और सुरक्षा बढ़ाने का बड़ा जरिया है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मकसद भी इन देशों के साथ रिश्ते मजबूत करना है।

भारत चाहता है कि इन देशों के साथ व्यापार बढ़े, सड़क और समुद्री रास्ते बेहतर हों और सुरक्षा के मुद्दों पर मिलकर काम किया जाए। हिंद-प्रशांत इलाके में शांति बनाए रखना भी भारत की प्राथमिकता है।

भारत और आसियान ने 2026 को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। साल 2027 में दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के 35 साल और मजबूत रणनीतिक साझेदारी के 5 साल पूरे होंगे।

ईस्ट एशिया समिट में 19 देशों के नेता होंगे शामिल

17 नवंबर को होने वाली भारत-आसियान समिट में भारत और आसियान के 11 सदस्य देश शामिल होंगे। इसमें दोनों पक्ष अपने रिश्तों की समीक्षा करेंगे।

साथ ही 2026 से 2030 तक के लिए बने प्लान पर चर्चा करेंगे। इसमें व्यापार, सुरक्षा और दूसरे क्षेत्रों में साथ काम करने की योजनाएं शामिल हैं।

इसी दिन ईस्ट एशिया समिट भी होगी। इसमें आसियान के 11 देशों के अलावा भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल होंगे।

यानी इस बैठक में कुल 19 देश हिस्सा लेंगे। इसमें एशिया और दुनिया से जुड़े बड़े मुद्दों पर बात होगी।

आसियान ने तुर्किये को 12वां डायलॉग पार्टनर बनाया

आसियान ने तुर्किये को अपना 12वां डायलॉग पार्टनर बनाया है। अब तुर्किये इस संगठन के साथ नियमित बातचीत कर सकेगा और अलग-अलग मुद्दों पर मिलकर काम कर सकेगा। वहीं, डेनमार्क, जर्मनी और कतर को कुछ खास क्षेत्रों में सहयोग के लिए पार्टनर बनाया गया है।

समिट में डिजिटल कारोबार से जुड़ा समझौता 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे सदस्य देशों के बीच ऑनलाइन कारोबार और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में फिलीपींस ने इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के साथ अपने खानपान और संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई है।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे