फिजिकल हेल्थ- अचानक ब्लड प्रेशर बढ़े तो क्या करें:BP क्यों बढ़ता है, समझें इसका साइंस, इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट जरूरी

ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम है। कई बार तनाव, गुस्सा, दर्द, नींद की कमी या ज्यादा नमक, कैफीन और निकोटिन लेने से बीपी अचानक स्पाइक कर सकता है।

कई मामलों में कुछ समय बाद यह सामान्य भी हो जाता है। लेकिन हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय में हार्ट, ब्रेन और किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है। समस्या यह है कि हाई बीपी अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी बढ़ सकता है। इसी वजह से इसे ‘साइलेंट किलर’ कहते हैं।

‘वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन’ (WHO) की साल 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 30-79 साल की उम्र के करीब 30% (21 करोड़ से ज्यादा) वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। यानी इस उम्र के हर तीन में से लगभग एक व्यक्ति को हाइपरटेंशन है। चिंता की बात यह है कि इनमें से सिर्फ 39% यानी 8.22 करोड़ लोगों को ही अपनी बीमारी का पता है।

इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में ब्लड प्रेशर का साइंस समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • बीपी अचानक क्यों बढ़ता है?
  • कौन-से लक्षण खतरे की घंटी हैं?
  • ऐसी स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. समीर कुब्बा, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली

सवाल- एक स्वस्थ वयस्क का ब्लड प्रेशर (BP) कितना होना चाहिए?

जवाब- एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति का सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg (मिलीमीटर ऑफ मर्करी) होता है।

  • 120 mmHg- सिस्टोलिक प्रेशर- जब हार्ट ब्लड पंप करता है।
  • 80 mmHg- डायस्टोलिक प्रेशर- जब हार्ट धड़कनों के बीच आराम की अवस्था में होता है।

ग्राफिक में देखिए-

सवाल- बीपी क्यों बढ़ता है? ये अचानक कब स्पाइक करता है?

जवाब- बीपी तब बढ़ता है, जब हार्ट ज्यादा ताकत से ब्लड पंप करता है या धमनियां (आर्टरीज) सिकुड़ जाती हैं। कुछ स्थितियों में बीपी अचानक स्पाइक कर सकता है, जैसेकि-

  • अचानक तनाव, डर या गुस्सा आना।
  • तेज दर्द या चोट लगना।
  • ज्यादा कैफीन (चाय-कॉफी) लेना।
  • स्मोकिंग या निकोटिन का सेवन।
  • बहुत ज्यादा नमक खाना।
  • पर्याप्त नींद न लेना।
  • बीपी की दवा समय पर न लेना या खुराक छूट जाना।
  • अचानक हैवी फिजिकल एक्टिविटी करना।

सवाल- क्या अचानक बीपी बढ़ना मेडिकल इमरजेंसी है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • हर बार अचानक बीपी बढ़ना मेडिकल इमरजेंसी नहीं होता।
  • स्ट्रेस, दर्द, घबराहट या ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से बीपी कुछ समय के लिए बढ़ सकता है। लेकिन अगर बीपी लंबे समय तक हाई (लगभग 180/120 mmHg या उससे ऊपर) रहता है तो रिस्क बढ़ जाता है।
  • अगर साथ में सीने में दर्द, सांस फूलना, तेज सिरदर्द, धुंधला दिखना, कमजोरी या बोलने में दिक्कत हो तो यह मेडिकल इमरजेंसी है।

सवाल- बीपी बढ़ने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

जवाब- हाई बीपी को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों में बीपी बढ़ने पर भी कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। हालांकि, बीपी बहुत ज्यादा बढ़ने पर सिरदर्द, चक्कर, धुंधला दिखना और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हो सकते हैं। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए-

सवाल- बीपी बढ़ने पर कौन-सी गलतियां हालत और बिगाड़ सकती हैं?

जवाब- ऐसी स्थिति में घबराने से हालत बिगड़ सकती है। इसलिए बीपी बढ़ने पर ये काम न करें-

सवाल- किन लोगों में अचानक बीपी बढ़ने का रिस्क ज्यादा होता है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • जिन्हें पहले से हाई बीपी है।
  • जिन्हें डायबिटीज है।
  • जो किडनी डिजीज के पेशेंट हैं।
  • जो मोटापे से ग्रस्त हैं।
  • जो स्मोकिंग करते हैं।
  • जो तंबाकू चबाते हैं।
  • जो ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं।
  • जो ज्यादा नमक खाते हैं।
  • बढ़ती उम्र के लोगों में भी जोखिम ज्यादा होता है।

सवाल- हाई बीपी के मरीजों को और किन बीमारियों का रिस्क ज्यादा होता है? उन्हें कौन से टेस्ट रेगुलर करवाने चाहिए?

जवाब- ऐसे लोगों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी डिजीज और आंखों की समस्याओं का जोखिम बढ़ता है। इसलिए रेगुलर बीपी मॉनिटरिंग जरूरी है। इसके अलावा ब्लड शुगर, किडनी फंक्शन टेस्ट और लिपिड प्रोफाइल करानी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ईसीजी और आंखों की जांच भी करा सकते हैं।

सवाल- हाई बीपी पेशेंट्स को कितने दिनों में डॉक्टर को दिखाना चाहिए और दवाओं की डोज कब रिव्यू करवानी चाहिए?

जवाब- हाई बीपी पता चलने पर जल्द-से जल्द डॉक्टर से मिलें।

  • बीपी नियंत्रित होने पर 3-6 महीने में फॉलो-अप पर्याप्त होता है।
  • दवा की डोज केवल डॉक्टर की सलाह से ही बदलें।

सवाल- हाई बीपी पेशेंट्स को दिन में कितनी बार बीपी चेक करना चाहिए

जवाब- सामान्य तौर दिन में 1–2 बार बीपी मापना पर्याप्त होता है।

  • सुबह और शाम एक निश्चित समय पर मापें।
  • लगातार हर कुछ मिनट में बीपी न चेक करें।
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार मॉनिटरिंग की फ्रीक्वेंसी बदल सकती है।

सवाल- हाई बीपी से बचने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव जरूरी हैं?

जवाब- इसके लिए लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें-

  • नियमित व्यायाम करें।
  • वजन नियंत्रित रखें।
  • तनाव कम करने की कोशिश करें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • स्मोकिंग और तंबाकू से बचें।
  • शराब न पिएं।
  • नियमित बीपी जांच करवाते रहें।

सवाल- हाई बीपी पेशेंट्स को डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए?

जवाब- इसे पाॅइंटर्स से समझिए-

  • नमक कम खाएं।
  • डाइट में फल-सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।
  • प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड कम लें।
  • तले हुए और ज्यादा फैटी फूड कम करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • ज्यादा चाय-कॉफी और शुगरी ड्रिंक न लें।

*****************

Related Posts

जरूरत की खबर- क्या खाली पेट चाय-कॉफी पीना ठीक है:डाइटीशियन से समझें क्या कहता है साइंस, चीनी–दूध मिलाकर पीने के फायदे-नुकसान
  • November 15, 2026

‘कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया’ के एक सर्वे के मुताबिक, 84% भारतीय नियमित रूप से चाय-कॉफी पीते हैं। इनमें कई लोग ऐसे हैं, जिनके दिन की शुरुआत खाली पेट सीधे चाय-कॉफी…

Read more

Continue reading
SMS में दवाई-बिल और सैंपल के लिए नहीं भटकना पड़ेगा:एक ही बिल्डिंग में मिलेंगी सभी सुविधाएं; मार्च तक बनकर तैयार होगा डेडिकेटेड सेंटर
  • November 14, 2026

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में ओपीडी मरीजों को दवाइयां, ब्लड सैंपल देने और जांच के लिए बिल कटवाने के लिए अलग-अलग जगह नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए हॉस्पिटल…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे