
लाखेरी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपखंड कार्यालय के पास स्थित शक्ति स्थल पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महावीर गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महावीर गोयल ने कहा कि इंदिरा गांधी के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।







