MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2027 जारी, IFS प्रीलिम्स 24 जनवरी को:SET एग्जाम 7 मार्च को, लेक्चरर एग्जाम की तारीख 17 अक्टूबर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 के एकेडमिक सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस और SET समेत अन्य परीक्षाओं को शामिल किया गया है। हालांकि, यह शेड्यूल संबंधित विभागों में होने वाली भर्तियों और कोर्ट के आदेशों के अनुसार बदल भी सकता है।

इस कैलेंडर में MPPSC की कुछ एग्जाम की तारीखें फिलहाल जारी नहीं की गई हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

24 जनवरी से परीक्षा शुरू

एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, MPPSC परीक्षाओं की शुरुआत 24 जनवरी 2027 को स्टेट सर्विस और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम से होगी। वहीं, कैलेंडर की आखिरी परीक्षा 17 अक्टूबर 2027 को लेक्चरर (पॉलिटेक्निक कॉलेज) एग्जाम 2027 होगी। हालांकि कुछ परीक्षाओं की तारीखें फिलहाल जारी नहीं की गई हैं।

आयोग ने ये कैलेंडर मध्य प्रदेश में भर्ती की बढ़ती योजनाओं के बीच जारी किया है। राज्य प्रशासन ने डिपार्टमेंटल वैकेंसी को भरने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की योजना बनाई है।

इसके साथ ही 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत नियमित और विशेष एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।

MPPSC के अनुसार, एग्जाम कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित हैं। इसमें आयोग के निर्देशों के आधार पर बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवार संबंधित भर्ती विज्ञापन में परीक्षा की आखिरी तारीखों की दोबारा जांच जरूर करें।

MPPSC कैलेंडर PDF ऐसे करें डाउनलोड

  • ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • एग्जाम कैलेंडर या What’s New सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एग्जाम कैलेंडर 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसे डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की योजना

आयोग ने ये कैलेंडर मध्य प्रदेश में भर्ती की बढ़ती योजनाओं के बीच जारी किया है। राज्य प्रशासन ने डिपार्टमेंटल वैकेंसी को भरने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की योजना बनाई है। इसके साथ ही, 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसमें नियमित और विशेष एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।

पिछले साल 15 दिसंबर को जारी हुआ था कैलेंडर

पिछले साल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 दिसंबर 2025 को MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी किया था। इसमें लगभग 10 भर्ती परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया था। हालांकि यह संभावित परीक्षा कैलेंडर था। आयोग ने बाद में 16 मई 2026 को संशोधित कैलेंडर भी जारी किया था।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:अब PF का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे एम्प्लोई, भारत-इजराइल के बीच बराक मिसाइल के लिए ₹1976 करोड़ का MoU हुआ
  • November 20, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया…

Read more

Continue reading
UPTET शेड्यूल जारी, 26 और 27 फरवरी को एग्जाम:25 नवंबर से आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले OTR जरूरी
  • November 20, 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET एग्जाम डेट जारी कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन का पूरा शेड्यूल भी आ गया है। इस बार उम्मीदवारों को आवेदन…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली