प्रहलाद गुंजल बोले- चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा:बीजेपी में कैडर सिस्टम खत्म, सरकारी मशीनरी को सत्ता बचाने का हथियार बनाया

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा है कि राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। भाजपा का कैडर निराश और हताश है। इसका बड़ा कारण यह है कि पार्टी ने कैडर सिस्टम को समाप्त कर सरकारी मशीनरी को अपनी सत्ता बचाने का हथियार बना लिया है।

जब पार्टी ने अपने कैडर से मुंह मोड़ा तो कैडर ने भी पार्टी से दूरी बना ली। इसका उदाहरण बूंदी में देखने को मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं कि 40-50 साल पुराने कार्यकर्ता, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी (संविदा) के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। भाजपा का कैडर हताश और निराश है।

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि जनता ने सेमीफाइनल नहीं, बल्कि 2028 के फाइनल का रास्ता दिखा दिया है।

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि जनता ने सेमीफाइनल नहीं, बल्कि 2028 के फाइनल का रास्ता दिखा दिया है।

उन्होंने कहा- पंचायत चुनाव के परिणाम 2028 के विधानसभा चुनाव का आईना है। भाजपा को जितनी सीटें मिली हैं, उनमें नोटा और तीसरे मोर्चे को मिली सीटें जोड़ दें तो आंकड़ा 19-20 तक ही पहुंचता है। भाजपा ने बड़े आत्मविश्वास के साथ इन चुनावों को 2028 का सेमीफाइनल बताकर प्रचारित किया था, लेकिन राजस्थान की जनता का मूड देखकर अब मैं कह सकता हूं कि जनता ने सेमीफाइनल नहीं, बल्कि 2028 के फाइनल का रास्ता दिखा दिया है।

गुंजल ने कहा- राजस्थान की जनता देख रही है कि भाजपा का एजेंडा किसी भी तरह सत्ता हासिल करना और सत्ता में बने रहना है। इसके लिए सरकारी मशीनरी के दम पर संस्थाओं को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। निकाय चुनाव में भी जनता ने भाजपा का यह रवैया देखा। इसी कारण पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को दंडित किया है। पंचायत चुनाव का जनादेश भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।

उन्होंने कहा- भाजपा को सत्ता में आए तीन साल हो गए हैं, लेकिन गांवों में विकास नजर नहीं आ रहा। लोगों को महसूस नहीं हो रहा कि प्रदेश में कोई नई सरकार आई है। तीन साल में विकास के नाम पर जनता के भरोसे के साथ छल हुआ है और लोगों के साथ नाइंसाफी हुई है।

बूंदी की आठ पंचायत समितियों में पांच पर कांग्रेस का बहुमत

गुंजल ने कहा कि बूंदी जिले की आठ पंचायत समितियों में से पांच में कांग्रेस का बहुमत है। बसपा के कारण कुछ जगह पूर्ण बहुमत की स्थिति नहीं बन पाई, लेकिन अधिकतर जगह कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे। जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है और भाजपा को नकारा है। भाजपा के पास एक भी पंचायत समिति में बहुमत नहीं है।

नरेश मीणा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राजनीतिक लाइन मजबूत करने, काम करने और संघर्ष करने का अधिकार है। इस पर मैं क्या टिप्पणी करूं।

जैसलमेर में 21 में से 20 सीटें कांग्रेस को मिलीं

गुंजल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जैसलमेर का प्रभारी बनाया था। हम भी यह मानकर नहीं चल रहे थे कि 21 में से 20 सीटें कांग्रेस के खाते में आ जाएंगी, लेकिन यह जनता का मूड था। पूरी ताकत लगाने के बावजूद भाजपा केवल एक सीट जीत पाई, वह भी मामूली अंतर से। जैसलमेर में 21 में से 20 सीटें कांग्रेस को मिली हैं।

Related Posts

खाद की लाइन में किसानों के बीच हाथापाई:बड़ानयागांव सरकारी समिति में एक किसान को चोट लगी, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया
  • November 21, 2026

बड़ा नयागांव की सहकारी समिति में शुक्रवार सुबह खाद वितरण के दौरान किसानों के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खाद लेने के लिए सुबह से ही आसपास…

Read more

Continue reading
योगी ने भाई के साथ मां को मुखाग्नि दी:चिता सजाई, पैर छूकर विदाई दी; लिखा- अंतिम प्रणाम मां..
  • November 21, 2026

हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी की मां का अंतिम संस्कार किया गया। योगी की मां सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। सीएम ने अपने सबसे छोटे…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली