
EVM खराबी के बाद तीन केंद्रों पर कल फिर वोटिंग।
बूंदी जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को फिर मतदान होगा। ईवीएम में खराबी के कारण 20 नवंबर को इन केंद्रों की मतगणना नहीं हो पाई थी।
पुनर्मतदान बूथ 5, 23 और 40 पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मतदान के बाद रात को काउंटिंग होगी
मतदान के बाद रात 9 बजे से मतगणना होगी। बता दे कि चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंंग हुई थी। मतगणना के दौरान ईवीएम में खराबी के कारण काउंटिंग नहीं हो पाई। जिसके बाद प्रशासन ने दोबारा मतदान की तैयारी कर ली है।







