राजस्थान में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत:सभी एक ही परिवार के; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

हादसा कोटा में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। क्रूजर की रफ्तार काफी तेज थी।

राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात एक बजे तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में क्रूजर सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे थे।

ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा कोटा के नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास हुआ। शव और घायल गाड़ी में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से निकालकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- क्रूजर में एक परिवार के 15 लोग सवार थे। सभी धुले (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक परिवार के कुल 36 लोग मंगलवार को तीन अलग-अलग गाड़ियों में धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, उज्जैन, राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए शनिवार सुबह 11 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे थे।

Related Posts

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे
  • November 22, 2026

नैनवां में राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर सीसोला चौराहे के पास देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार खुशवंत कुम्हार की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार हिमांशु…

Read more

Continue reading
दौलतपुरा गांव के पास ट्रक बना आग का गोला:मक्का सहित पूरा वाहन जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में आग बुझाई
  • November 22, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात दौलतपुरा गांव के पास मक्का से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

  • November 22, 2026
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

  • November 22, 2026
तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल