तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

तालेड़ा के तीनधारा धाम में राठौर समाज के नए श्री राधे-कृष्ण मंदिर की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसी मौके पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़ों ने सात फेरे लिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत सैकड़ों समाजबंधु समारोह में शामिल हुए। मंदिर का निर्माण समाज के लोगों, पदाधिकारियों और भामाशाहों के सहयोग से हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।

मुख्य अतिथि ओम बिरला ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि एक ही दिन मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और 17 जोड़ों का विवाह होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मंदिर आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र होते हैं।

विवाह सम्मेलन में फूलों से सजे मंच पर 17 जोड़ों का वरमाला कार्यक्रम हुआ। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह की रस्में पूरी की गईं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि भूपेंद्र राठौर और कवि विष्णु राठौर ने किया। आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों, समाज के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर, माला और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया।

सम्मानित लोगों में नवनिर्वाचित सरपंच डाबी चित्रा राठौर, सरपंच पेच की बावड़ी पूजा राठौर, सरपंच माटून्दा महेश राठौर, सरपंच रघुनाथपुरा रुक्मणि प्रजापत और बल्लोप सरपंच बाबूलाल गुर्जर शामिल थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह का भी स्वागत किया गया।

Related Posts

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा
  • November 22, 2026

बूंदी जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबई मतदान केंद्र पर…

Read more

Continue reading
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की
  • November 22, 2026

नमाना गांव में घास भैरू की सवारी निकाली गई। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सवारी में ग्रामीणों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे