
नैनवां में राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर सीसोला चौराहे के पास देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार खुशवंत कुम्हार की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार हिमांशु प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद हिमांशु को देई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
खुशवंत के पिता मदनलाल प्रजापत ने नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नैनवां उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।








