
नैनवां में धाकड़ समाज सेवा समिति (कर्मचारी परिषद 108 गांव) की कार्यकारिणी, वरिष्ठजनों और सदस्यों की बैठक रविवार दोपहर 1 बजे स्थानीय धाकड़ समाज छात्रावास में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामसहाय नागर ने की। इसमें प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।
सदस्यों ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए समारोह 27 दिसंबर को आयोजित करने का फैसला किया। आयोजन स्थल के लिए अलग-अलग गांवों से मिले प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जगह का अंतिम चयन अगली बैठक में किया जाएगा।
समिति के प्रवक्ता कमलेश धाकड़ ने समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं के आवेदनों की समीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में सदस्यता शुल्क और सदस्यता अभियान को तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने अधिक लोगों को समिति से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में परिषद अध्यक्ष शांतिलाल धाकड़, परिषद के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज धाकड़ पलाई, प्रभूलाल धाकड़, प्रहलाद धाकड़, बाबूलाल नागर, कमलेश धाकड़, शिवराज नागर, प्रकाश नागर, रामचरण नागर, विकास नागर, प्रकाशचंद नागर, कोमल नागर, ओमप्रकाश नागर, गिरिराज नागर और विनोद कुमार नागर सहित अन्य सदस्य और समाजजन शामिल हुए।
बैठक के अंत में समिति और कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष शांतिलाल धाकड़ ने समाजहित के कामों में सहयोग देने के लिए पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और सदस्यों का आभार जताया।







