कोटा-दौसा मेगा हाइवे पर सैकड़ों गड्ढे:आजंदा से पापड़ी तक 20 किमी सड़क खतरनाक, पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर आजंदा से लेकर पापड़ी मेज नदी की पुलिया तक लगभग 20 किलोमीटर की सड़क पर सैकड़ों गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।स्थानीय कांग्रेस नेता भारमल केवट और सामाजिक कार्यकर्ता लबान रामावतार मीणा ने बताया कि इस मेगा हाइवे पर बरसात से पहले ही गड्ढे थे। बारिश में पानी भरने और समय पर मरम्मत न होने से ये अब ब्लैक स्पॉट में बदल गए हैं।

कोटाखुर्द के रघुनंदन शर्मा ने जानकारी दी कि पूर्व में इसी सड़क पर गड्ढों से बचने के प्रयास में घाट के बराणा के समीप हुए बस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है।वर्तमान में आजंदा, बलदेव पूरा, घाट का बराणा, देईखेड़ा, कोटाखुर्द, लबान, लबान स्टेशन और पापड़ी तक फैली इस सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन आम जनता की कोई सुध लेने वाला नहीं है। लोगों को लगता है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    खटकड़ में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात:भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रुप से सुना
    • October 25, 2026

    रविवार को खटकड़ पंचायत समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के रथ के आगमन पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक…

    Read more

    Continue reading
    नैनवां में स्टूडेंट्स ने 5 सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा:निबंध, आशुभाषण; प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और एकल गीत में चुने गए विजेता
    • October 23, 2026

    नैनवां में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, नैनवां में शुक्रवार को हुई इन प्रतियोगिताओं का…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

    • October 29, 2026
    प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

    राजस्थान-शाम को छाए रहेंगे बादल, चांद दिखने की संभावना कम:अर्नब तूफान के असर से सुबह से बरसात, 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

    • October 29, 2026
    राजस्थान-शाम को छाए रहेंगे बादल, चांद दिखने की संभावना कम:अर्नब तूफान के असर से सुबह से बरसात, 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

    विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी

    • October 29, 2026
    विला-कॉटेज खरीद मामला,IAS शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाया:IPS पत्नी के साथ खरीदी थी प्रॉपर्टी, फिर उसी कंपनी को लीज पर दी

    फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’

    • October 29, 2026
    फ्लाईओवर मांगा, केंद्रीय मंत्रीजी ने दिखाए ‘कागज’:मिनिस्टर के ‘निर्दलीय’ बेटे की रील; होमगार्ड का ‘टाइमपास’

    इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

    • October 29, 2026
    इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

    तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

    • October 29, 2026
    तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट