46 लाख के दो तिरंगे झंडे डेढ़ साल से गायब:बूंदी नगरपालिका ने संवेदक को भुगतान किया, लेकिन झंडे नहीं लगे

बूंदी के कापरेन में डेढ़ साल पहले 46 लाख रुपए की लागत से दो तिरंगे झंडे लगाए जाने थे। नगरपालिका ने इसका ट्रायल भी किया था, लेकिन पक्ष-विपक्ष के अधिकांश पार्षदों और आमजनों के विरोध के कारण पालिका प्रशासन ने दोनों झंडे वापस उतार दिए।गौरतलब यह है कि झंडे पास न होने के बावजूद भी संवेदक को आधे से ज्यादा राशि का भुगतान कर दिया गया। अब तक कोई झंडा नहीं लगाया गया है। जानकारों के अनुसार, कोटा उम्मेद भवन के पास लगा झंडा महज 14 लाख रुपए की लागत से लगाया गया था।

यहां कापरेन में उससे महंगे और घटिया झंडे प्रति 23 लाख रुपए की लागत से लगाए जाने थे। यह मामला लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। शुरुआत में पालिका बोर्ड में विपक्ष सहित अन्य पार्षदों ने इसका कड़ा विरोध किया था।अब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी बोर्ड के सभी सदस्य इस मामले पर मौन हैं। स्थानीय लोगों में भ्रष्टाचार की आशंका है। इन डेढ़ वर्षों में कई बार पालिका चेयरमैन हेमराज मेघवाल से लोगों ने शिकायत की और कारण जानना चाहा।लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। यह मामला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने भी भाजपा नेताओं और पार्षदों द्वारा उठाया गया था। कस्बे में भ्रष्टाचार की आशंका के चलते यह मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

वाइस चेयरमैन व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष हेमंत पंचोली ने कहा:- उन दिनों नगर पालिका प्रशासन ने झंडे लगाए थे और दो दिन बाद ही वापस हटा दिए थे,आगे क्या हुआ ये मेरी जानकारी में नहीं हैं। नगर पालिका कापरेन, जेईएन भूपेंद्र सिंह हाड़ा का कहना है:- अभी तो में नया आया हूं, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर भी मामले को गंभीरता से लेकर बात करेंगे। नगर पालिका कापरेन, लिपिक लोकेश गौतम का कहना है:- संवेदक ने पूरा कार्य नहीं किया था, झंडे लगाए तो पार्षदों व आमजनों के विरोध के बाद झंडे हटा दिए गए थे। भुगतान भी आधा ही किया गया है। कार्य पूरा करने के बाद झंडे लगाए जाएंगे उसके बाद ही शेष भुगतान किया जाएगा। ईओ नगर पालिका कापरेन, प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया:- पहले में यहां था तो झंडे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी और मेरे ट्रांसफर के बाद फिर क्या हुआ वो मेरी जानकारी में नहीं हैं। जानकारी लेकर बता पाऊंगा। पूर्व पालिका चेयरमैन व वरिष्ठ भालप नेता राजेंद्र कुमार पाटनी का ​कहना है:- ये समस्या या फिर लापरवाही जो भी है जग जाहिर है,ऐसे ग्रामीण वार्ड जिनकी बैसाखियों के सहारे नगर पालिका का गठन हुआ था वे आज भी नगरीय सुविधाओं से अछूते हैं ऐसे में जनता के पैसों का अनावश्यक दुरुपयोग या बंदरबांट होना नहीं चाहिए।

Related Posts

खटकड़ में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात:भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रुप से सुना
  • October 25, 2026

रविवार को खटकड़ पंचायत समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के रथ के आगमन पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक…

Read more

Continue reading
नैनवां में स्टूडेंट्स ने 5 सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा:निबंध, आशुभाषण; प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और एकल गीत में चुने गए विजेता
  • October 23, 2026

नैनवां में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, नैनवां में शुक्रवार को हुई इन प्रतियोगिताओं का…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

  • October 29, 2026
इजराइल चुनाव- नेतन्याहू और आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर:अरब पार्टियां किंगमेकर, 19 सीटों पर आगे; 90% वोट गिने जा चुके

तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

  • October 29, 2026
तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में तबाही, 5 की मौत:57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द; MP-UP में भी बारिश का अलर्ट

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें