बूंदी यकीन हत्याकांड: 10 दिन बाद भी मर्डर का खुलासा नहीं, पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर लिए सैंपल, फिर दफनाया

तालेड़ा (बूंदी): बूंदी जिले से होकर गुजरने वाले शंभूपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कोटा निवासी मोहम्मद यकीन की गोली मारकर हत्या के मामले में घटना के दस दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जांच के बीच पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दफनाए गए शव को वापस निकलवाकर आवश्यक नमूने लिए। नमूने लेने के बाद शव को दोबारा दफना दिया गया। पुलिस ने लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। पुलिस को उम्मीद है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों और घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण कड़ी सामने आ सकती है।

थाना अधिकारी मुकेश यादव के अनुसार, अनुसंधान के दौरान शव को वापस निकलवाकर आवश्यक नमूने लिए गए हैं। इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अनुसंधान में इसका उपयोग किया जाएगा और मामले के खुलासे में मदद मिल सकती है।

14 घंटे की कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस

पुलिस की अलग-अलग टीमें मृतक की कॉल डिटेल, मोबाइल और टावर लोकेशन तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही हैं। मृतक के मोबाइल में करीब 300 नंबर ब्लॉक मिले हैं, जिनकी भी पुलिस जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, यकीन 28 सितंबर को कोटा से डाबी की ओर गया था। रात करीब 7:41 बजे धनेश्वर टोल नाके पर उसकी आखिरी लोकेशन सामने आई।

इसके बाद 29 सितंबर सुबह करीब 10 बजे शंभूपुरा रोड पर कार में शव पड़े होने की सूचना मिली। करीब 14 घंटे के इस अंतराल में यकीन कहां रहा और शंभूपुरा रोड तक कैसे पहुंचा, यह जांच का अहम बिंदु बना हुआ है।कार की चालक सीट पर मिला था शवयकीन का शव कार की चालक सीट पर मिला था। कार के फ्रंट ग्लास पर फायर का निशान था और चारों दरवाजों के शीशे चढ़े हुए थे।

आसपास टायरों के निशान भी मिले। पोस्टमॉर्टम में गोली लगने से मौत की पुष्टि के आधार पर पुलिस फायरिंग की दिशा और परिस्थितियों की जांच कर रही है।23 किलोमीटर के रास्ते के सीसीटीवी खंगालेपुलिस कोटा सिटी के अभय कमांड सेंटर से मिले कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही धनेश्वर टोल से घटनास्थल तक करीब 23 किलोमीटर के रास्ते में आने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है।

टावर लोकेशन के आधार पर इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मृतक के भाई सहित अन्य परिजनों के बयान लिए हैं। परिजनों ने किसी से विवाद या दुश्मनी होने की जानकारी से इनकार किया है।शव को पोस्टमॉर्टम के बाद दफना दिया गया था। अनुसंधान के दौरान शव को वापस निकलवाकर आवश्यक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भिजवाया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद अनुसंधान में इसका उपयोग किया जाएगा और मामले के खुलासे में मदद मिल सकेगी।

-मुकेश यादव, थाना अधिकारी, पुलिस थाना तालेड़ा

Related Posts

46 लाख के दो तिरंगे झंडे डेढ़ साल से गायब:बूंदी नगरपालिका ने संवेदक को भुगतान किया, लेकिन झंडे नहीं लगे
  • August 3, 2025

बूंदी के कापरेन में डेढ़ साल पहले 46 लाख रुपए की लागत से दो तिरंगे झंडे लगाए जाने थे। नगरपालिका ने इसका ट्रायल भी किया था, लेकिन पक्ष-विपक्ष के अधिकांश…

Read more

Continue reading
अकतासा नदी पर तेज बहाव, सुरक्षा व्यवस्था नदारद – हर पल हादसे का खतरा
  • July 26, 2025

तालेड़ा। तालेड़ा और अकतासा के बीच स्थित नदी इन दिनों तेज बहाव के कारण खतरे का केंद्र बन चुकी है। सबसे चिंता की बात यह है कि इस पुलिया पर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दबलाना GSS के 10 फीडरों में पांच घंटे बिजली कटौती:दीपावली पर मेंटिनेंस के चलते सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पावरकट

  • October 30, 2026
दबलाना GSS के 10 फीडरों में पांच घंटे बिजली कटौती:दीपावली पर मेंटिनेंस के चलते सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पावरकट

आठ साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:नैनवां पुलिस ने भोमपुरा के रामकरण को पकड़ा; एनआई एक्ट के मामले में वांछित था

  • October 30, 2026
आठ साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:नैनवां पुलिस ने भोमपुरा के रामकरण को पकड़ा; एनआई एक्ट के मामले में वांछित था

नमाना में 38 साल के युवक ने आत्महत्या की:बूंदी अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ; एक महीने पहले जयपुर से गांव आया था

  • October 30, 2026
नमाना में 38 साल के युवक ने आत्महत्या की:बूंदी अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ; एक महीने पहले जयपुर से गांव आया था

बारिश की आशंका से धान किसानों की चिंता बढ़ी:नमाना में खेतों में कटी फसल भीगने और खड़ी धान को नुकसान का डर

  • October 30, 2026
बारिश की आशंका से धान किसानों की चिंता बढ़ी:नमाना में खेतों में कटी फसल भीगने और खड़ी धान को नुकसान का डर

जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

  • October 30, 2026
जरूरत की खबर- इसबगोल के 7 जादुई फायदे:कब्ज भगाए, वजन घटाए, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करे, न्यूट्रिशनिस्ट से समझें इस फाइबर का साइंस

मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं

  • October 30, 2026
मेंटल हेल्थ– त्योहार आते ही बढ़ता डर और बेचैनी:बचपन का ट्रॉमा ट्रिगर हो जाता है, घर जाने का मन नहीं करता, खुशी कैसे महसूस करूं