राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा:परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है?

जयपुर,

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संगठन सह-प्रभारी दीपक बालियान को गुरुवार (8 अक्टूबर) रात को कठूमर (अलवर) में उनके घर से हिरासत में लिया गया।

पार्टी के सह-प्रभारी आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि- रात 10 बजे पुलिस बालियान को जबरन पुलिस स्टेशन ले गई थी। उन्हें शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया था। कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

इससे पहले बालियान के परिवार ने दावा किया था कि- दीपक के पैर में फ्रैक्चर है इसके बाद भी उसे घसीटा गया। जब दीपक के छोटे भाई अनिरुद्ध ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू किया, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

परिजनों का आरोप है कि 8 अक्टूबर की रात को 2 बार पुलिसकर्मी उनके घर आए थे। पहली बार रात 8 बजे आए थे। इस दौरान दीपक ने पुलिस कार्रवाई का सोशल मीडिया पर लाइव किया था।

कुछ देर बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए थे। रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मी वापस से आए और दीपक से वीडियो हटाने के लिए कहा।

दीपक के इनकार करने के बाद पुलिस ने उसे जबरन हिरासत में ले लिया। उनका कहना है कि दीपक लगभग 15 दिनों बाद 8 अक्टूबर की दोपहर में घर लौटे थे।

पुलिसकर्मी बोले- CI साहब ने बुलाया है

सीजेपी का दावा है कि जब पहली बार पुलिसकर्मी दीपक के घर आए थे तो उनसे बार-बार पूछा गया कि दीपक को क्यों ले जा रहे हो तो उन्होंने एक ही जवाब दिया कि सीआई साहब ने बुलाया है। इस दौरान दीपक ने आशुतोष रांका को वीडियो कॉल कर वीडियो भी बनाया।

लाइव के दौरान क्या-क्या हुआ….

आशुतोष रांका: हमारे को-इंचार्ज दीपक बालियान के घर पर पुलिस भेज रखी है। इन्हें आप लाइव देखिए। बालियान के अलवर कठूमर स्थित आवास पर पुलिस आई हुई है। जहां पुलिसकर्मी उन्हें कह रहे हैं कि आप कठूमर थाने चलिए, साहब ने बुलाया है।

दीपक बालिायान: इनका कहना है कि साहब ने बुलाया है। देश की जनता को यह देखने दो कि आम जनता को आप इतनी रात को कैसे परेशान करते हो।

आशुतोष रांका: दीपक उनकी नेम प्लेट पढ़ाओ। यह पप्पू खान हैं। पप्पू जी बताएं कि आप में आप किस आधार पर बात करने आए हैं। देश की जनता भी अभी ऑनलाइन देख रही आपकी करतूतें।

पुलिसकर्मी: आपको कुछ गलत तो बोल ही नहीं।

दीपक बालियान: आपको नहीं पता तो आप यहां से निकलो। कोई चाय-वाय नहीं है। चाय पानी पीनी है तो दिन में आना। अबकी बार आओ तो साहब को साथ लेकर आना।

आशुतोष रांका: गिरफ्तार करके दिखाओ। फिर देखना थाने पर क्या होता है।

10 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर है।

CJP ने कहा- संगठन 10 अक्टूबर का प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करेगा और गिरफ्तारी या हिरासत के लिए भी तैयार हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि प्रदर्शन रोकने के लिए उनके नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

दीपक को हिरासत में लेने के दौरान आशुतोष ने कहा- क्या देश एक बार फिर आपातकाल की ओर बढ़ रहा है।

बालियान को छोड़ने की जानकारी देते हुए रांका ने क्या लिखा…

  • Related Posts

    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क
    • October 28, 2026

    गोपालपुरा गांव में सांसद और लोकसभा सचेतक दामोदर अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक हुई। बूंदी के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 2 के गोपालपुरा गांव में बुधवार…

    Read more

    Continue reading
    MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग
    • October 28, 2026

    चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। उत्तर प्रदेश में 11 में से भाजपा ने अब तक…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    • October 28, 2026
    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    • October 28, 2026
    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    • October 28, 2026
    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    • October 28, 2026
    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    • October 28, 2026
    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

    • October 28, 2026
    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन