IT अफसर बनकर कारोबारी के घर में घुसे 5 बदमाश,VIDEO:जांच के बहाने 13 मिनट में लाखों के जेवर लूटे, बिजनेसमैन के बेटे को धक्का देकर भागे

अजमेर जिले में बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर कारोबारी के घर में घुसे और लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घर में मौजूद महिलाओं और कारोबारी के बेटे को जांच का झांसा देकर तलाशी के दौरान अलमारी से सोने के जेवर निकाल लिए। करीब 12 से 13 मिनट तक घर के अंदर रहे। आरोपी चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले, एक सोने का हार और तीन मोबाइल ले गए। जाते समय एक मोबाइल घर में काम करने वाली महिला की तरफ फेंक गए।

घटना के दौरान ट्रांसपोर्ट और मोटर पार्ट्स कारोबारी अनिल माहेश्वरी, उनके भाई और पिता ऑफिस गए हुए थे। सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे घर में आते और जाते नजर आ रहे हैं। मामला नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी शुक्रवार सुबह 11:30 बजे का है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे-

बदमाश ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से कारोबारी के घर पहुंचे।

बदमाश ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से कारोबारी के घर पहुंचे।

इसके बाद गाड़ी से उतरकर पांचो बदमाश कारोबारी के घर में घुसे।

इसके बाद गाड़ी से उतरकर पांचो बदमाश कारोबारी के घर में घुसे।

12-13 मिनट बाद ज्वेलरी और तीन मोबाइल लेकर बदमाश घर से बाहर निकले कारोबारी का बेटा रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बदमाश फरार हो गए।

12-13 मिनट बाद ज्वेलरी और तीन मोबाइल लेकर बदमाश घर से बाहर निकले कारोबारी का बेटा रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बदमाश फरार हो गए।

लूट की सूचना के बाद कारोबारी के घर भीड़ जुट गई।

लूट की सूचना के बाद कारोबारी के घर भीड़ जुट गई।

जांच के बहाने घर में घुसे, लॉकर से निकाले जेवर

पुलिस के अनुसार- महेश विहार कॉलोनी निवासी कारोबारी अनिल माहेश्वरी, उनके भाई और पिता अपने ऑफिस गए हुए थे। घर पर महिलाएं, उनका बेटा कार्तिक और काम करने वाली महिला मौजूद थे। इस दौरान सुबह करीब 11:30 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो घर के दरवाजे पर आकर रुकी। गाड़ी पर टैक्सी की नंबर प्लेट लगी हुई थी।

स्कॉर्पियो से उतरे 5 लोग सीधे घर में घुस गए। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और जांच करने की बात कहकर कमरों की तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने एक कमरे के लॉकर से सोने के जेवर निकाल लिए। इसके बाद वे मोबाइल लेकर अपनी कार में बैठ गए।

बदमाश जब जेवर लेकर घर से निकलने लगे तो कारोबारी का बेटा कार्तिक भी उनके पीछे स्कॉर्पियो तक पहुंच गया। उसने गाड़ी के अंदर जाने की कोशिश की। आरोपियों से कहा कि यदि वे सरकारी विभाग से हैं, तो ले जाए जा रहे सामान की जब्ती की रसीद दें लेकिन आरोपियों ने स्कॉर्पियो तेजी से आगे बढ़ा दी और गेट बंद कर मौके से फरार हो गए।

मामले की जानकारी पर कारोबारी के घर पहुंची।

मामले की जानकारी पर कारोबारी के घर पहुंची।

लूट की जानकारी होने पर कारोबारी के परिवार की महिलाएं रोने लगीं।

लूट की जानकारी होने पर कारोबारी के परिवार की महिलाएं रोने लगीं।

सफेद कपड़े, और दस्ताने पहनकर पहुंचे थे आरोपी

बदमाशों ने सफेद कपड़े पहन रखे थे। एक-दो आरोपियों के हाथ में कागजात और फाइलें थीं, जबकि एक व्यक्ति ने सफेद दस्ताने पहन रखे थे। इस तरह वे घरवालों को अधिकारी होने का विश्वास दिलाकर अंदर दाखिल हुए और तलाशी के बहाने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले, एक सोने का हार और तीन मोबाइल ले गए।

  • Related Posts

    चाचा ने नाबालिग भतीजी को कुल्हाड़ी से काटा:एक के बाद एक 40 वार किए; आरोपी ने जहर पीकर सुसाइड करने की कोशिश की
    • October 28, 2026

    पुलिस आरोपी को डीडवाना अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से सीकर रेफर कर दिया। डीडवाना जिले में मामूली कहासुनी के बाद चाचा ने 16 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से काट…

    Read more

    Continue reading
    नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने वाली आरोपी मां गिरफ्तार:दबलाना पुलिस ने फरार महिला को पकड़ा, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
    • October 27, 2026

    दबलाना थाना पुलिस ने नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के मामले में फरार चल रही उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    • October 28, 2026
    पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    • October 28, 2026
    एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    • October 28, 2026
    बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    • October 28, 2026
    विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    • October 28, 2026
    अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

    • October 28, 2026
    करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन