
INDIA ब्लॉक के सांसदों की पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में मीटिंग खत्म हो गई है। बैठक के बाद राहुल-प्रियंका सहित सभी सांसद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाल रहे हैं।
ममता बनर्जी पहली बार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। INDIA ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाला लेटर सौपेंगे।
इससे पहले पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में सांसदों ने मीटिंग की। राहुल ने नेहरू का 14 अगस्त 1947 को दिया भाषण पढ़ा।
विपक्षी सांसदों ने पिछले 4 दिनों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरा मार्च निकाला है। इससे पहले 6 अक्टूबर को सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला था। फिर 7 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए गए थे। रास्ते में रोक दिया गया। 8 अक्टूबर को कनॉट प्लेस से राजघाट तक मार्च निकाला था।









