
नैनवां के पीएमश्री सरकारी स्कूल में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम हुआ। इसमें ब्लॉक के कई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। छात्र वर्ग में नैनवां के आयत हुसैन और छात्रा वर्ग में जरखोदा की मुस्कान बानो ने पहला स्थान पाया।
छात्र वर्ग में आयत हुसैन पहले, जाखोड़ा के राजकुमार बैरवा दूसरे और पिपल्या के प्रीतम मीणा तीसरे नंबर पर रहे। छात्रा वर्ग में मुस्कान बानो पहले, नैनवां की कृतिका खारोल दूसरे और खजूरी की आरती मीणा तीसरे स्थान पर रहीं।
विजेताओं को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बूंदी शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक निदेशक यशवंत शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश बुनकर ने अध्यक्षता की। प्रिंसिपल मंशा कुमारी तेली ने अतिथियों का स्वागत किया।







