
अलोद के सरकारी गर्ल्स स्कूल में आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। 11 अक्टूबर को रविवार होने के कारण यह कार्यक्रम एक दिन पहले आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने पूरे विद्यालय का संचालन किया।
इस दौरान प्रिंसिपल की भूमिका माही जैन ने निभाई, जबकि मदीना बानो वाइस प्रिंसिपल बनीं। हेतवी जैन, ईरम, प्रीति पाराशर, मीनाक्षी कुमावत, आसिफ़ अली, ओवी जैन, विष्णु कुमावत, कोमल सुमन, अर्पिता सेन, खुशी कुमावत, अवनी जैन, इंसरा, अलका कुमावत और सिया सेन ने शिक्षण कार्य संभाला।
बालिकाओं ने निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में भी उत्साह से भाग लिया। प्रिंसिपल मोहनलाल, दीपक शर्मा, राम सिंह मीणा फौजी, निकहत जहां, अरुणा हावा, सरोज कनौजिया, प्रियंका जैन, उषा रानी गगगड, शबनम बेगम, गिरीश शर्मा और महेश गुर्जर ने बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनका हौसला बढ़ाया।







