
लाखेरी क्षेत्र के डागाहेड़ी जंगल में एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और उसकी हालत कंकाल जैसी हो गई है। इससे मृतक की पहचान करने में परेशानी आ रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।







