कोटा में बाइक सवार पुलिया पर गिरा हुआ मिला, मौत:बूंदी में लोडिंग टेंपो से टकराई बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत

कोटा और बूंदी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को परिजन और एंबुलेंस की मदद से कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पहला हादसा बूंदी जिले के केशोरायपाटन में हुआ, जबकि दूसरा मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का है।

अजय केवट की सड़क हादसे में मौत हो गई।

अजय केवट की सड़क हादसे में मौत हो गई।

ट्रक से टकराई बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत

पहला मामला बूंदी जिले के केशोरायपाटन का है। यहां अजय केवट (25) बूंदी से अपने गांव केशोरायपाटन लौट रहा था। इसी दौरान पाटन चौराहे के मोड पर एक लोडिंग टेंपो घुमा तेज रफ्तार से आ रही बाइक टेंपो से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोडिंग टेंपो से टकराता हुआ बाइक सवार।

लोडिंग टेंपो से टकराता हुआ बाइक सवार।

अजय को एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एमबीएस चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार, अजय की शादी पांच साल पहले हुई थी। वह बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बूंदी गया था।

मोहम्मद नासिर का शव पुलिया पर गिरा मिला।

मोहम्मद नासिर का शव पुलिया पर गिरा मिला।

बोरखेड़ा पुलिया पर घायल अवस्था में मिला युवक

दूसरा मामला कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बोरखेड़ा पुलिया का है। यहां गायत्री विहार निवासी मोहम्मद नासिर (35) शाम करीब 7 बजे बाइक से बाजार जाने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद वह पुलिया पर गिरा हुआ मिला। सिर पर चोट के निशान थे। राहगीर की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नासिर के भाई शोएब खान ने बताया यह स्पष्ट नहीं है कि नासिर खुद गिरा या किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी। मामले की शिकायत बोरखेड़ा थाने में दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

Related Posts

कोटा-नहर में डूबने से चचेरे भाइयों सहित 4 की मौत:18 घंटे बाद मिले शव; दुर्गा विसर्जन के समय पलट गई थी नाव
  • October 21, 2026

कोटा में कोटड़ी नहर में नाव पलटने से डूबे चार युवकों के शव 18 घंटे बाद बुधवार सुबह निकाल लिए गए। चारों के शव घटना स्थल से करीब 100 मीटर…

Read more

Continue reading
कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती:गृह मंत्री शाह अस्पताल पहुंचे; 7 आरोपी गिरफ्तार, पंडाल को 2 दिन पहले सरकार ने अवॉर्ड दिया था
  • October 18, 2026

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मची थी। शाह आज सुबह घायलों से मिले। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन