
नमाना थाना क्षेत्र के नमाना रोड मार्ग पर पत्थर की गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, डंपर पत्थर की गिट्टी भरकर बूंदी जा रहा था। बताया गया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से डंपर अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा।
इस घटना में ड्राइवर के हाथ में मामूली चोट आई है। बाद में ग्रामीणों और क्रेन की मदद से डंपर को खेत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।









