
करवर स्थित कृष्ण बालादेव गौ शाला का पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ. नुपुर चन्देल ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य और उनकी व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण में गौ शाला की सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं।
इस दौरान डॉ. चन्देल ने गौवंश के चारे-पानी और देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने गौ शाला में पर्याप्त छाया के लिए टीन शेड और छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, उन्होंने जरूरी दवाइयां रखने, बीमार गौवंश को अलग रखने, साफ पानी देने और परिसर में सफाई बनाए रखने को कहा। उन्होंने गौ शाला प्रबंधन को गौवंश के स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बीमार होने पर समय पर इलाज करवाने के निर्देश भी दिए।







