
दबलाना अटल सेवा केंद्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह जानकारी दबलाना पंचायत के सभागार भवन में दी गई।
हिंडोली तहसीलदार रतनलाल मीणा और दबलाना नायब तहसीलदार राजेश कुमार राजोरा ने उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के तरीके बताए। उन्होंने जरूरी दस्तावेज लगाने, तय समय पर आवेदन जमा करने और चुनाव नियमों का पालन करने की जानकारी दी।
उम्मीदवारों को बताया गया कि आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही दें और दस्तावेजों की जांच कर लें। इससे नामांकन प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों और आचार संहिता का पालन करने के लिए भी कहा गया।
इस दौरान उम्मीदवारों ने प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ली और अपने सवालों के जवाब पाए।







