
डाबी कस्बे में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत पर मंदिरों और देव स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा कर नवरात्रि स्थापित की गई। इसी के साथ, श्री छतरी के बालाजी मंदिर चौक में श्री पवन वीर व्यायामशाला समिति ने 24वें सामूहिक गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया। इसे लेकर कस्बे और आसपास के इलाके में उत्साह है।
नवरात्रि के पहले दिन सुबह समिति ने श्री छतरी के बालाजी चौक में विधि-विधान से नवरात्रि स्थापना की। इस दौरान क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति के लिए कामना की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ पर्व की शुरुआत की।
यह गरबा महोत्सव डाबी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का खास हिस्सा है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था बढ़ाना और समाज में प्रेम, भाईचारा व एकता मजबूत करना है।
आगे श्रद्धालु गरबा और डांडिया नृत्य में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर पंडित कमलेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, देवेंद्र बैस, छोटू नामा, नवीन बैस, बंसी सोलंकी, रघु बैस, गगन सेन, संजय सेन, मनीष सोनी, कालू सेन और मनजीत सोलंकी समेत कई लोग मौजूद रहे।







