
नमाना कस्बे के बालाजी महाराज मंदिर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। मंदिर के पुजारी पंडित दीनबंधु ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इसकी शुरुआत की।
यह पाठ अगले 9 दिनों तक चलेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रामायण पाठ से पहले बालाजी महाराज की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया और पूजा-अर्चना की गई। नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ रहेगी, जिन्हें बालाजी महाराज के दर्शन का मौका मिलेगा।







