भाजपा ने जयपुर की पूर्व जिला-प्रमुख को फिर दिया टिकट:सीएम के करीबी को भी मैदान में उतारा, 31 महिला उम्मीदवार; देखें- जिला परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट

भाजपा ने सोमवार रात को पंचायतीराज चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें जयपुर जिला परिषद के 55 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि 2 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। भाजपा ने 31 वार्डों में महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

पहले चरण में जयपुर जिला परिषद के 22 वार्डों में चुनाव होंगे, लेकिन भाजपा ने 2 वार्डों को छोड़कर सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने वार्ड 18 से पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा जयपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर को टिकट दिया है। राजेश गुर्जर सीएम भजनलाल शर्मा के करीबी माने जाते हैं। राजेश गुर्जर को जयपुर दक्षिण जिला अध्य्क्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय इनके पदभार ग्रहण समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे थे और इन्हें पदभार ग्रहण करवाया था।

राजेश गुर्जर के टिकट की घोषणा होने के बाद सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है कि जयपुर जिला परिषद में बीजेपी का बोर्ड बनता है तो राजेश गुर्जर जिला प्रमुख की दौड़ में सबसे आगे होंगे।

पहले देखिए पूरी लिस्ट….

एक बार होल्ड हो गया था रमा चौपड़ा का टिकट

पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा का टिकट एक बार के लिए रोक दिया गया था। ओबीसी वर्ग से आने वाली रमा चौपड़ा ने जिस वार्ड 18 से टिकट मांगा, वह वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगरी के लिए आरक्षित है, ऐसे में पार्टी सामान्य वार्ड में ओबीसी को टिकट नहीं देना चाहती थी।

हालांकि कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उनके पक्ष में थे। उन्होंने बैठक में भी रमा चौपड़ा को टिकट देने की सिफारिश की। इसके बाद पार्टी ने रमा चौपड़ा को वार्ड 18 से प्रत्याशी बनाया गया।

पूर्व प्रधान को वार्ड 13 से बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने वार्ड 13 से जालसू पंचायत समिति की पूर्व प्रधान बादामी देवी को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही वार्ड 28 से रामसिंह चांदावास को उम्मीदवार बनाया है। चांदावास 2013-18 के बीच रेनवाल माझी से पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। वे डीडी कुमावत की टीम में जिला मंत्री रह चुके हैं और संघ के स्वयंसेवक प्रथम वृग प्रशिक्षित हैं

पहले चरण में जयपुर जिला परिषद के 22 वार्डों में चुनाव

पंचायती राज चुनाव के पहले फेज में जयपुर जिला परिषद के कुल 57 में से 22 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें 1 से 10 नंबर वार्ड और 15 से 26 नंबर के वार्ड शामिल है। पहले फेज के लिए नामांकन का 13 अक्टूबर को आखिरी दिन है। पहले फेज में 22 अक्टूबर को 16 जिला परिषदों के सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए वोटिंग होगी।

Related Posts

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क
  • October 28, 2026

गोपालपुरा गांव में सांसद और लोकसभा सचेतक दामोदर अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक हुई। बूंदी के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 2 के गोपालपुरा गांव में बुधवार…

Read more

Continue reading
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग
  • October 28, 2026

चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। उत्तर प्रदेश में 11 में से भाजपा ने अब तक…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन