
नमाना कस्बे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चालकों से लोग परेशान हैं। इससे राहगीरों और बच्चों के हादसे का डर बना रहता है। व्यापार मंडल ने पुलिस को ज्ञापन दिया है।
व्यापार मंडल ने बैठक में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक और चालकों को समझाने का फैसला लिया। उन्होंने नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की बात कही, ताकि निर्दोष लोगों को खामियाजा न भुगतना पड़े।
व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया- किशोर और स्कूली बच्चे तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते, बाइक स्टंट करते हैं, रोकने पर झगड़ा करते हैं। व्यापार मंडल ने थाना अधिकारी से स्टंट करने वालों पर कार्रवाई और उनके परिवार को समझाने की मांग की, ताकि हादसों को रोका जा सके।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम मालव, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह हाडा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद चित्तौड़ा, भवनेश चित्तौड़ा और नवीन शर्मा शामिल थे।







