
नमाना क्षेत्र के ग्राम सिलोर में भाजपा नमाना मंडल की एक संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। उन्हें हर बूथ पर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बूंदी पंचायती राज चुनाव जिला प्रभारी अनिल जैन, पंचायत समिति चुनाव प्रभारी महेश विजय, जिला संगठन प्रभारी इंद्रमल सेठिया, जिला उपाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष नेतराम गुर्जर, बूंदी शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी और पूर्व जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







