
हिंडोली तालुका सेवा समिति ने चतरगंज और रघुनाथपुरा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट रसना मीणा ने बच्चों से संवाद कर उन्हें बाल विवाह, बाल श्रम और भेदभाव के खिलाफ जानकारी दी।
चतरगंज स्कूल में रसना मीणा ने ‘सुरक्षित स्थान, जहां सपनों को पंख मिलते हैं’ विषय पर बात की। उन्होंने स्कूल में भेदभाव, पानी और भवन सुरक्षा देखी। बच्चों ने खेल मैदान की समस्या बताई। ‘कानून वाली दीदी’ शिकायत पेटी भी रखी गई।
रघुनाथपुरा स्कूल में अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने प्रश्नोत्तरी से कानूनी जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम और बाल अधिकारों पर चर्चा की। बच्चों को बताया कि अन्याय होने पर पुलिस या समिति को शिकायत करें।
स्कूल कर्मचारियों ने परिसर से लाइट बोर्ड, ट्री गार्ड और नल की टोंटी चोरी होने की समस्या बताई। कार्यक्रम में पैनल एडवोकेट कौशल खींची, पुलिस अधिकारी भागचंद, योगेश जैन, सपना जाजोरिया, आशीष शर्मा, छोटूलाल, अधिकार मित्र शामिल थे।







