
राहुल गांधी की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। वे SIR, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ लाए हैं।
इस दौरान एक छात्रा ने बताया, महिलाओं को भी पीटा गया। पुलिस से मैंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र का युद्ध, हमें जीतना होगा। एक और छात्रा बोली- पुलिस ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर मारा। गुंडों के कहने पर हिरासत में लिया।
राहुल ने इससे पहले मंगलवार को विपक्षी नेताओं को लंच पर बुलाया था। इंडिया ब्लॉक ने अब तक SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर 5 प्रदर्शन किए हैं।









