
सुवासा में फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला हुई।
तालेड़ा के सुवासा गांव में ITC मिशन सुनहरा कल परियोजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला हुई। सर्व मंगल ग्रामीण विकास संस्थान (SMGVS) ने इसे आयोजित किया। इसका मकसद किसानों को फसल अवशेषों के सही इस्तेमाल और मिट्टी की सेहत जागरूक करना था।
कार्यशाला में ITC CSR के हिम्मत सिंह, रणवीर सिंह, देवव्रत, कृषि विभाग से रोडूलाल, राजेश शर्मा, KVK डायरेक्टर महेश चौधरी, डॉ. घनश्याम मीणा, कोटा से दीपेंद्र सिंह और SMGVS से विवेक पांडेय व सुशील शर्मा शामिल थे।
विशेषज्ञों ने किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान (सूक्ष्मजीवों पर बुरा असर, वायु प्रदूषण) बताए। उन्होंने अवशेषों को खेत में मिलाने, जैविक पदार्थ बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीके सुझाए।
फसल अवशेषों का सही प्रबंधन मिट्टी की सेहत सुधारने और कुदरती संसाधनों को बचाने में अहम है। कार्यशाला ने किसानों को पर्यावरण बचाने और खेती बेहतर बनाने के लिए अवशेषों का सही इस्तेमाल करने को प्रेरित किया।









