
नेहा बोरा शनिवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली के आरके पुरम थाने से बाहर निकलीं।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को कुछ देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनकी लीगल टीम मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंच गई है।
दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। 8 दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे।
इसी मामले में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा समेत करीब 150 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे बोरा को रिहा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद छोड़ा गया।










