स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:अतीत बीता और भविष्य अभी आया नहीं; सुखी जीवन के लिए वर्तमान में ध्यान रखें 8 बातें

अतीत हमारी स्मृतियों में और भविष्य हमारी कल्पनाओं में रहता है, जबकि वर्तमान ही वह वास्तविकता है, जिसमें जीवन घटित हो रहा है। हमारा मन कभी बीती हुई घटनाओं की स्मृतियों में उलझा रहता है, तो कभी भविष्य की योजनाओं और आशंकाओं में खोया रहता है। इस कारण वह वर्तमान में टिक नहीं पाता। वास्तव में वर्तमान में जीना ही जीवन है। वर्तमान से जुड़ी ये बातें ध्यान रखेंगे, जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी…

1. वर्तमान ही वास्तविकता है, अतीत बीत चुका है और भविष्य अभी आया नहीं है। हमारे पास केवल वर्तमान है, जिसमें हम जीवन का अनुभव कर सकते हैं।

2. मन का स्वभाव भटकना है। मन कभी पुरानी स्मृतियों में उलझता है, तो कभी भविष्य की कल्पनाओं में खो जाता है। उसे वर्तमान में स्थिर करना चाहिए।

3. अतीत से सीखें, उसमें उलझें नहीं। बीती घटनाओं से अनुभव मिलता है, लेकिन बार-बार भूतकाल का स्मरण करने से मानसिक तनाव और दुख बढ़ता है।

4. भविष्य की चिंता से बचें। भविष्य के लिए योजना बनाना जरूरी है, लेकिन भविष्य की चिंता में वर्तमान को खराब नहीं करना चाहिए।

5. सतर्क रहें। अपने विचारों, भावनाओं और कार्यों के प्रति सतर्क रहकर हम स्वयं को बेहतर बना सकते हैं।

6. वर्तमान में रहने से व्यक्ति अपने विचारों को ठीक से समझ पाता है और अपने वास्तविक अस्तित्व को समझने लगता है।

7. कर्म पर ध्यान दें। परिणामों की चिंता करने के बजाय वर्तमान में किए जा रहे कार्य को पूरी ईमानदारी और एकाग्रता से करना चाहिए।

8. वर्तमान को सकारात्मकता के साथ स्वीकार करने से अनावश्यक चिंताएं कम होती हैं और मन की शांति मिलती है।

Related Posts

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा
  • October 28, 2026

कोटा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलिजेंस विंग की टीम ने बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति में JEN को बुधवार को ट्रैप किया है। आरोप है कि JEN…

Read more

Continue reading
बूंदी में पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण:पहले दिन 500 अधिकारियों को दी गई चुनाव प्रक्रिया की जानकारी, EVM की भी ट्रेनिंग मिली
  • October 24, 2026

बूंदी में पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित किया जा रहा है। पहले…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

  • October 29, 2026
नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया

  • October 29, 2026
करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया

एन. रघुरामन का कॉलम:क्या आपने अपने बच्चों को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखाया है?

  • October 29, 2026
एन. रघुरामन का कॉलम:क्या आपने अपने बच्चों को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखाया है?