
SBI बैंक में बदमाशों ने गैस कटर से ATM काटा।
हिंडोली के बड़ा नयागांव स्थित SBI बैंक में नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से काट दिया। यह घटना बीती रात करीब 3 बजे हुई। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड के सिर पर पिस्तौल रखकर उसे स्टोर रूम में बंद कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सुरक्षा गार्ड के सिर पर पिस्तौल तानी, स्टोर रूम में बंद किया
जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पूरी योजना के साथ एटीएम को निशाना बनाया। गार्ड को हथियार के दम पर डराकर बंद किया गया, ताकि वह विरोध नहीं कर सके। पुलिस को सूचना मिलने पर हिंडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।
पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए
सुबह बैंक अधिकारी शाखा पहुंचे और एटीएम में हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं। ग्रामीणों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर गुस्सा है। कुछ समय पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर भी ऐसी ही घटना हुई थी।








