जापान ने मंगल के चांद फोबोस के लिए भेजा स्पेसक्राफ्ट:2031 तक वहां से मिट्टी लाएगा; मिशन सफल हुआ तो इतिहास में पहली बार होगा

जापान के मूवेबल लॉन्चर-5 से लॉन्च हुआ 5 टन वजनी MMX मिशन; रॉकेट का मुख्य इंजन स्टार्ट होते ही आग और धुएं का गुबार उठा।

जापान ने आज 20 अक्टूबर को मंगल ग्रह के सबसे बड़े चांद ‘फोबोस’ के लिए मिशन लॉन्च किया है। मार्शियन मून्स एक्सप्लोरेशन मिशन के तहत तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से H3 रॉकेट के जरिए करीब 5 टन का स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा गया है।

मिशन का मकसद फोबोस पर लैंड करना, वहां की मिट्टी-धूल के नमूने जुटाना और उन्हें साल 2031 तक धरती पर वापस लेकर आना है। जापान का पिछला मंगल मिशन नाकाम रहा था, हालांकि उसने दो बार एस्टेरॉयड से नमूने लाकर काबिलियत साबित की है।

मंगल के दोनों चांद फोबोस और डीमॉस पर आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है। मंगल या उसके चांद से मिट्टी का एक टुकड़ा भी अब तक धरती पर नहीं लाया जा सका है। अगर जापान यह कर लेता है, तो यह इतिहास में पहली बार होगा।

जापानी स्पेस एजेंसी JAXA ने मंगलवार को तानेगाशिमा द्वीप स्थित स्पेसपोर्ट से स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया।

जापानी स्पेस एजेंसी JAXA ने मंगलवार को तानेगाशिमा द्वीप स्थित स्पेसपोर्ट से स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया।

मंगलवार को तानेगाशिमा स्पेस सेंटर में रॉकेट की लॉन्चिंग देखते लोग।

मंगलवार को तानेगाशिमा स्पेस सेंटर में रॉकेट की लॉन्चिंग देखते लोग।

स्पेसक्राफ्ट मंगल पर अगले साल पहुंचेगा, 2031 में वापस लौटेगा

  • 2027 के अंत में स्पेसक्राफ्ट मंगल के करीब पहुंचेगा और फोबोस के चक्कर लगाने लगेगा।
  • 2028 के आखिर या 2029 में मुख्य लैंडर फोबोस की जमीन पर उतरेगा।
  • 2030 में दूसरे चांद डीमॉस के पास से गुजरते हुए स्पेसक्राफ्ट धरती की तरफ मुड़ेगा।
  • 2031 में सैंपल कैप्सूल ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में उतरेगा।
फोबोस असल में एक आलू जैसी टेढ़ी-मेढ़ी चट्टान है, जो करीब 22 किमी चौड़ी है।

फोबोस असल में एक आलू जैसी टेढ़ी-मेढ़ी चट्टान है, जो करीब 22 किमी चौड़ी है।

रोवर पहले उतरेगा, स्पेसक्राफ्ट बाद में। 10 ग्राम सैंपल 2031 में ऑस्ट्रेलिया में लेकर उतरेगा।

रोवर पहले उतरेगा, स्पेसक्राफ्ट बाद में। 10 ग्राम सैंपल 2031 में ऑस्ट्रेलिया में लेकर उतरेगा।

सतह पर गेंद की तरह कुछ देर उछलता रहेगा रोवर

फोबोस पर उतरने वाले रोवर का नाम ‘इडेफिक्स’ है। यह एक छोटे माइक्रोवेव ओवन जितना बड़ा है और इसमें 4 पहिए लगे हैं। फोबोस पर ग्रैविटी बहुत ही कम है, इसलिए रोवर सतह पर गिरते ही गेंद की तरह कुछ मिनट तक उछलता रहेगा और फिर जाकर टिकेगा।

अगर यह उल्टा गिरता है, तो खुद को सीधा कर लेगा। पर एक बार इसके सोलर पैनल खुल गए, तब यह खुद सीधा नहीं हो पाएगा। किसी गड्ढे या ढीली मिट्टी में फंसने से बचने के लिए यह बहुत संभलकर महज 1 मिलीमीटर प्रति सेकंड की धीमी चाल से चलेगा।

रोवर 100 दिनों तक फोबोस की जमीन पर घूमेगा

इडेफिक्स रोवर करीब 100 दिनों तक फोबोस पर घूमेगा। उसका काम मुख्य लैंडर के लिए एक सुरक्षित जगह तलाशना है, ताकि लैंडर किसी रेतीले दलदल या नुकीले पत्थरों में न फंसे।

सुरक्षित जगह मिलने पर चार पैरों वाला लैंडर सतह पर उतरेगा। वह वहां सिर्फ 2 घंटे रुकेगा। ड्रिल और वैक्यूम सिस्टम से 10 ग्राम मिट्टी-पत्थर बटोरेगा और फौरन अंतरिक्ष में लौट जाएगा।

दो सवालों का जवाब तलाश रहे वैज्ञानिक

1. क्या यह चांद मंगल से किसी उल्कापिंड के टकराने के बाद टूटे टुकड़ों से बना?

2. यह अंतरिक्ष में भटकता हुआ कोई एस्टेरॉयड था, जिसे मंगल के गुरुत्वाकर्षण ने पकड़ लिया?

इसके अलावा, फोबोस की धूल में मंगल के पुराने कण भी मिल सकते हैं। इससे एक ही बार में मंगल और उसके चांद दोनों की जानकारी मिल जाएगी, जिससे यह समझने में मदद मिलेगी कि ग्रह कैसे बने और क्या वहां कभी जीवन पनपने के हालात थे।

चीन-अमेरिका भी मंगल से सैंपल लाने की तैयारी में

इस रेस में चीन भी शामिल है। चीन 2028 में मंगल की सतह से सैंपल लाने का मिशन शुरू करेगा और वह भी 2031 तक सैंपल लाने का टारगेट बना रहा है।

उधर अमेरिका का पर्सिवियरेंस रोवर मंगल की सतह पर 30 से ज्यादा ट्यूब्स में मिट्टी भर चुका है, लेकिन उसे धरती पर लाया जायेगा यह तय नहीं है।

Related Posts

हरिद्वार में सूखी गंगा में चांदी-सोना ढूंढ रहे लोग:बोले- हर साल गंगा बंदी का इंतजार करते हैं, पानी नहीं मिलने से श्रद्धालु हो रहे निराश
  • October 28, 2026

धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों गंगनहर की वार्षिक बंदी के चलते गंगा की धारा का प्रवाह थमा हुआ है। मां गंगा में स्नान करने की कामना लेकर हरिद्वार पहुंच रहे…

Read more

Continue reading
चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी:गोरखपुर में बिना सील मतपेटी पर हंगामा, पटना में वोट चोर के नारे; शाम तक आएंगे रुझान
  • October 27, 2026

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। इस…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन