बूंदी में जिला प्रमुख कभी विधायक नहीं बन पाए:67 साल के इतिहास में 9 जिला प्रमुख बने, लेकिन एक भी विधानसभा नहीं पहुंचा

बूंदी में पंचायतीराज और शहरी सत्ता की कहानी अनोखी है। जिले में जिला प्रमुख का पद संभालने वाला कोई भी नेता आज तक विधायक नहीं बन पाया है। वहीं, नगर निकाय के चेयरमैन रहे कई नेता विधायक और मंत्री तक बन चुके हैं।

जिले के 67 साल के इतिहास में 9 जिला प्रमुख बने, पर एक भी विधानसभा नहीं पहुंचा। सिर्फ दो बार टिकट मिला। 1967 में जिला प्रमुख भैरवप्रकाश माथुर कांग्रेस से हिंडौली में केसरी सिंह से हारे। 2018 में कांग्रेस ने पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत को केशवरायपाटन से उतारा, पर हारे।

निकाय चेयरमैन विधायक और मंत्री भी बने इसके उलट पंडित बृजसुंदर शर्मा, हरिमोहन शर्मा, छीतरलाल और हरिप्रसाद शर्मा जैसे नगर निकाय चेयरमैन विधायक और मंत्री भी बने। केशवरायपाटन से 1957 में विधायक बने भंवरलाल शर्मा 1987 में जिला प्रमुख बने थे, पर जिला प्रमुख बनने के बाद विधायक नहीं बने।

1959 में तालेड़ा पंचायत समिति गठन के बाद 1980 तक प्रधान और 1987 तक जिला प्रमुख रहे बरुंधन के रामनिवास शर्मा ने बताया- कांग्रेस ने 2 बार जिला प्रमुख को विधानसभा में उतारा, लेकिन जीत नहीं सके। मैंने भी 1989, 1993 और 1998 में टिकट मांगा। हर बार बड़े नेताओं ने अंत तक भरोसे में रखा, पर टिकट नहीं मिला। फिर भी बगावत कर निर्दलीय नहीं लड़ा। साफ है, बूंदी में ग्रामीण सत्ता की सीढ़ी विधानसभा तक नहीं पहुंचती, जबकि शहरी सत्ता नेताओं के लिए विधानसभा का रास्ता खोलती रही है।

Related Posts

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे
  • October 28, 2026

बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बाल देखरेख संस्थानों को निरीक्षण किया। बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे ने बुधवार को राजकीय और गैर-राजकीय बाल देखरेख संस्थानों…

Read more

Continue reading
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा
  • October 28, 2026

कोटा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलिजेंस विंग की टीम ने बूंदी जिले की तालेड़ा पंचायत समिति में JEN को बुधवार को ट्रैप किया है। आरोप है कि JEN…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन