
बूंदी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बुधवार शाम विराट पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन शाम 7:15 बजे खेल संकुल से शुरू हुआ। यह शहर के मुख्य रास्तों से होकर वापस खेल संकुल पर खत्म हुआ।
इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूरी गणवेश में अनुशासन के साथ घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाए। रास्ते में कई जगहों पर लोगों, सामाजिक संगठनों और महिलाओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। कई जगह रंगोली भी बनाई गई थी।
शस्त्र पूजन भी किया संचलन के बाद शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि कृपाल सिंह छाबड़ा और राजस्थान प्रांत के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने लोगों को संबोधित किया। कृपाल सिंह छाबड़ा ने कहा कि ईश्वर एक है और हर जीव में उसका रूप है। निंबाराम ने बताया कि हम सब एक हैं और हमारी संस्कृति वसुदैव कुटुंबकम का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि संघ का विचार सत्य का मार्ग है और यह पूरे हिंदू समाज को संगठित करने का काम कर रहा है।







