
बूंदी जिले के हिण्डोली नेशनल हाईवे 52 पर देवली कट के पास देर शाम बारा डिपो की एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। टक्कर के बाद बस चालक बस को सड़क के बीच में छोड़कर मौके से भाग गया।
घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर हिण्डोली पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक को हिण्डोली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बूंदी रेफर कर दिया।
हिण्डोली पुलिस ने यातायात सामान्य करवाया और बस को थाने ले गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घायल युवक की पहचान तालेड़ा क्षेत्र के नया बरधा निवासी दुर्गा लाल के रूप में हुई है। उसे बूंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी तबीयत अब सामान्य है।







