
आंतरदा गांव में श्री राम कला मंडल ने 9 दिन की रामलीला का मंचन किया। गोपीनाथ जी महाराज के स्थान पर हुए इस आयोजन का बुधवार रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ।
अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा ने सभी कलाकारों को पुरस्कार दिए और दर्शकों का आभार जताया। संरक्षक जगदीश प्रसाद दीक्षित ने लोगों से हर साल सहयोग की अपील की और अगले साल बेहतर आयोजन का भरोसा दिलाया।
राज्याभिषेक के बाद बालिकाओं के रंगारंग कार्यक्रम को खूब पसंद किया गया। रामलीला का मकसद नई पीढ़ी को सत्य, चरित्र और मर्यादा का संदेश देना था।
वक्ताओं ने बताया कि रावण महान पंडित होते हुए भी अहंकार के कारण खत्म हुआ। वहीं, राम ने सत्य के रास्ते पर चलकर आदर्श स्थापित किए। यह संदेश परिवार, समाज और राष्ट्र का यश बढ़ाता है।







