जयपुर-कमरों में ठूंसकर रखे जा रहे बच्चे, अंगुलियां तक मुड़ीं:12 साल के बच्चे 16 घंटे बनाते हैं चूड़ियां, पहली बार कैमरे पर मासूमों का खौफनाक सच

जयपुर में 12 से 15 साल के बच्चों से चूड़ी कारखानों में मजदूरी कराई जा रही है। बिहार से बच्चों को लाकर तंग कमरों में ठूंसकर रखा जाता है। 12 से 16 घंटे काम के बदले 200 रुपए दिहाड़ी दी जाती है। लगातार इतने घंटे काम से कई बच्चों की अंगुलियां तक टेढ़ी हो जाती हैं।

दैनिक भास्कर टीम 15 दिन की पड़ताल के बाद उन इलाकों में पहुंची जहां इन बच्चों को छिपाकर मजदूरी करवाई जा रही थी। एक कमरे में हमें चार नाबालिग चूड़ियां बनाते मिले। 3 की उम्र महज 12 साल थी।

बच्चों ने कैमरे पर बताया- सुबह चाय के साथ टोस्ट खिलाकर काम पर लगा दिया जाता है। दिनभर में 25 बंडल चूड़ी तैयार करने का टारगेट मिलता है। बीमार पड़ने पर खुद ही मेडिकल स्टोर से दवा का इंतजाम करते हैं।

संडे बिग स्टोरी में पढ़िए- कैसे बच्चों से तंग कमरों में छिपकर बालश्रम कराया जा रहा है…

3 मंजिला मकान, तंग कमरे में चूड़ी बनाते मिले 4 बच्चे

जयपुर में बच्चों से छिपकर बालश्रम कराए जाने के इनपुट पर भास्कर टीम भट्टा बस्ती पहुंची। हमने अपना कैमरा ऑन किया और एक 3 मंजिला मकान में दाखिल हुए।

सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही बच्चों की आपस में बात करते हुए आवाज सुनाई दी। खटखटाने पर एक बच्चे ने दरवाजा खोला।

ये कोई 10×10 फीट का तंग कमरा था। चार बच्चे छोटी-छोटी टेबलों पर चूड़ी बना रहे थे। इनकी उम्र 12 से 15 साल के बीच लग रही थी। खुंटे पर बच्चों के कपड़े टंगे हुए थे।

आसपास चूड़ी में इस्तेमाल होने वाला रंग रोगन और केमिकल की गंदगी भरी थी। हमने खुद को चूड़ी व्यापारी बताया।

भट्टा बस्ती इलाके में कई दिन पड़ताल के बाद हम चूड़ी कारखानों में पहुंचे जहां 4 बच्चे बाल मजदूरी करते हुए मिले।

भट्टा बस्ती इलाके में कई दिन पड़ताल के बाद हम चूड़ी कारखानों में पहुंचे जहां 4 बच्चे बाल मजदूरी करते हुए मिले।

बच्चों से काम करवाने वाला मालिक और दलाल उस दौरान मार्केट में माल बेचने गए हुए थे। तभी हमने बच्चों से बातचीत करने की कोशिश की। चार में से 3 बच्चों ने हमसे ऑन कैमरा बात कर पूरी हकीकत बताई। पहचान छिपाने के लिए सभी के नाम बदले गए हैं।

बदला हुआ नाम : इमरान, उम्र-12 साल

12 साल के नाबालिग ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं।

12 साल के नाबालिग ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं।

सवाल : कितनी उम्र है और कब से यहां काम कर रहे हो?

जवाब : 12 साल का हूं, 7-8 जुम्मे (लगभग 2 महीने) से यहां पर हूं, मैं अपनी बहन के साथ आया हूं।

सवाल : बिहार से यहां क्यों?

जवाब : वहां घरों में पानी आ जाता है, जान बचाने के लिए इधर आते हैं, काम भी मिल जाता है।

सवाल : यहां क्या काम कर रहे हो और कितना पैसा मिलता है?

जवाब : चूड़ी बनाने का काम करता हूं, 8 हजार रुपए मिलते हैं, उसमें से कुछ रख लेते हैं, बाकी मालिक ने मम्मी-पापा को घर भिजवा देते हैं।

बदला हुआ नाम : आरिफ, उम्र : 15

बातचीत के दौरान भी बाल श्रमिक काम में जुटे थे। उनका कहना था दिन में 25 बंडल का टारगेट पूरा करना पड़ता है।

बातचीत के दौरान भी बाल श्रमिक काम में जुटे थे। उनका कहना था दिन में 25 बंडल का टारगेट पूरा करना पड़ता है।

सवाल : कितने घंटे काम करते हो?

जवाब : 8 बजे उठते हैं रात को 8 बजे सो जाते हैं।

सवाल : खाने में क्या मिलता है?

जवाब : सुबह 8 बजे चाय और फैन मिलता है, दोपहर और रात को होटल से खाना लेकर आते हैं।

सवाल : काम का कितना प्रेशर रहता है?

जवाब : अभी दिवाली है फिर शादियों का सीजन आएगा। अभी दिन में 25 बंडल का माल तैयार करना होता है। एक बंडल में 100 पीस बारीक काम की चूड़ी होती है।

सवाल : इतने घंटे काम करते हुए तबीयत खराब हो जाए तो?

जवाब : हम खुद ही इलाज करवाते हैं, मेडिकल से दवा ले आते हैं, चोट लग जाए तो पट्टी करवा लाते हैं।

सवाल : पढ़ाई का मन नहीं करता?

जवाब : मैं तो बिहार में पढ़ रहा था…7वीं क्लास में, अभी जनवरी में जाऊंगा बिहार फिर से 8वीं क्लास में नाम लिखवा लूंगा और मैट्रिक करूंगा।

बदला हुआ नाम : आरिफ, उम्र : 12

12 साल के एक किशोर ने बताया कि वह पढ़ाई बीच में छोड़कर यहां काम कर रहा है।

12 साल के एक किशोर ने बताया कि वह पढ़ाई बीच में छोड़कर यहां काम कर रहा

सवाल : तुम्हारी उम्र कितनी है?

जवाब : 12 साल

सवाल : कितने पैसे मिलते हैं?

जवाब : 6 हजार रुपए मिलते हैं।

सवाल : कितने घंटे काम करवाते हैं?

जवाब : सभी लोगों के साथ सुबह 8 बजे से काम में लग जाते हैं।

सवाल : स्कूल जाने का मन नहीं करता?

जवाब : करता है।

सवाल : घरवालों की याद आती है क्या?

जवाब : सबकी याद आती है, नए साल पर घर जाऊंगा।

बच्चे जहां रह रहे हैं, वहां बहुत गंदगी और बदबू का माहौल था।

बच्चे जहां रह रहे हैं, वहां बहुत गंदगी और बदबू का माहौल था।

25 बंडल का टारगेट, पूरा नहीं तो पैसा नहीं

कम उम्र में पढ़ाई करने, खेलने और अपना बचपन जीने की जगह ये बच्चे कारखानों में मेहनत करने को मजबूर हैं। मजदूरी के लिए जयपुर पहुंचे बच्चों ने बताया कि उन्हें सुबह चाय और एक फैन देकर काम पर लगाया जाता है।

बच्चों ने ऑफ कैमरा बताया किसी भी हाल में 8 बजे काम शुरू करना पड़ता है, नहीं तो 25 बंडल चूड़ी बनाने का टारगेट पूरा नहीं हो पाता। टारगेट पूरा नहीं तो दिहाड़ी भी नहीं मिलती।

दोपहर में ढाबे से रोटी और एक सब्जी खरीदकर लाते हैं। खाना खाकर दोबारा काम कर लगा दिया जाता है। इसके बाद ही बच्चे रात का खाना खाते हैं।

चूड़ी तैयार करना बेहद महीन कारीगरी का काम है। लगातार आंखें जमाकर एक एक पीस तैयार करना पड़ता है।

चूड़ी तैयार करना बेहद महीन कारीगरी का काम है। लगातार आंखें जमाकर एक एक पीस तैयार करना पड़ता है।

डॉक्टर बोले : 12-16 घंटे काम बच्चों को बना सकता है मानसिक रोगी

6 से 10 साल के बच्चे को 12 से 18 घंटे तक एक जगह बिठाकर काम करवाने से उसके मानसिक और शारीरिक विकास पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

SMS अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि इतने लंबे घंटे तक काम से बच्चों में शारीरिक विकास रुक जाता है। लगातार बैठे रहने से उसकी हड्डियां, मांसपेशियां और काया सही तरीके से विकसित नहीं हो पाती है।

मांसपेशियों में कमजोरी आने से शरीर में जकड़न और दर्द पैदा कर सकता है। वहीं, कम रोशनी में चूड़ियों की कारीगरी जैसा महीन काम आंखों पर भी बहुत बुरा असर डालता है।

NGO का दावा : बिहार में बाढ़ के बाद जयपुर में बढ़े बाल मजदूर

25 साल से बाल मजदूरों का रेस्क्यू कराने वाले एनजीओ संचालक विजय गोयल ने दावा किया कि कुछ माह पहले बिहार में आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में बाल मजदूर जयपुर लाए गए हैं।

बच्चों को 3 से 6 माह के लिए यहां लाकर 12 से 16 घंटे तक काम लिया जाता है। लाने और रखने का खर्चा दलाल उठाते हैं। अपना कमीशन काटकर पैसा सीधा बच्चों के परिजनों को भेजते हैं।

कई रेस्क्यू में सामने आया है कि इतने घंटे लगातार काम करने से बच्चों की मानसिक स्थिति खराब हो जाती है। वहीं, कई बच्चों की अंगुलियां और बाकी अंग तक टेढ़े हो जाते हैं।

जयपुर के 10 थाना इलाकों में चलता बाल मजदूरी का खेल

सामाजिक कार्यकर्ता विजय गोयल के मुताबिक जयपुर की बात करें तो भट्टा बस्ती, रामगंज, गलतागेट, जयसिंह पुराखोर, खोहनागोरियान, शास्त्री नगर, आमेर, वीकेआई, कालवाड़ थाना इलाके में सबसे अधिक बाल मजदूरों को लाया जाता है। वीकेआई और कालवाड़ में कपड़ा फैक्ट्रियों, चप्पल फैक्ट्रियों और पैकेजिंग में इन बच्चों को काम में लेते हैं।

भट्टा बस्ती, खोह नागोरियान, शास्त्री नगर, कोतवाली थाना इलाके में चूड़ी, आरीतारा, कांच और सिलाई के काम में लगाया जाता है। ज्यादातर बच्चे 10 से 16 साल की उम्र के होते हैं। कई जगहों अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में भी काम करवाने की सूचनाएं आती रहती हैं।

Related Posts

इजराइल चुनाव- नेतन्याहू गठबंधन रुझानों में आगे, लेकिन बहुमत नहीं:अरब पार्टियां किंगमेकर बन सकती हैं; 42% वोटों की गिनती पूरी
  • October 28, 2026

इजराइल में संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक 41.9% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें नेतन्याहू गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही…

Read more

Continue reading
व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:1 नवंबर की रैली टालने की मांग; कल राहुल ने इनकार किया था
  • October 27, 2026

INDIA ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें